For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123372479
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्यों की जल संसाधन मंत्री ने की व्यापक समीक्षा |  Ajmer Breaking News: न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अजमेर में न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह,न्यायिक सदस्य उर्मिला वर्मा का राजस्थानी परम्परा के अनुसार पुष्प बुके भेंट कर अभिनंदन |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रशासन सख्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रधान डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रचे सफलता के नए कीर्तिमान,माल लदान, समयपालनता और रेल राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज : डीआरएम राजू भूतड़ा |  Ajmer Breaking News: 171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ, तीर्थराज पुष्कर में राम नाम धन संग्रह बैंक बना आस्था का केन्द्र, 24 घंटे खुला रहेगा श्री रामनामालय, कभी भी कर सकेंगे परिक्रमा |  Ajmer Breaking News: देश सहित अजमेर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व, ठीक 12:00 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल ढोल ताशो के साथ हुई बालाजी की जन्म आरती ,जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे प्रसादी के हुए आयोजन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत कालू की ढाणी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार सहित तीन मजदूर हुए घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूरे मामले का सीओ साउथ मनीष बड़गुजर ने किया खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: अवैध पेट्रोल भंडारण और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रशासन सख्त

Post Views 01

April 2, 2026

कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रवर्तन दल ने दी दबिश

अवैध पेट्रोल भंडारण और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रशासन सख्त
कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रवर्तन दल ने दी दबिश

अजमेर, 2 अप्रैल। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) श्री नीरज कुमार जैन के निर्देशन में रसद विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी रोकने और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की गई।

विभागीय प्रवर्तन टीम को नसीराबाद क्षेत्र के पलसानिया रोड स्थित गणेश किराना स्टोर पर अवैध रूप से पेट्रोल भंडारण और बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध पेट्रोल जब्त किया और संबंधित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू की। इसके अतिरिक्त टीम ने कोटा रोड़ स्थित जसवंत फिलिंग स्टेशन और देराठू स्थित बालाजी पेट्रोलियम जैसे पेट्रोल पंपों की भी गहन जांच की ताकि ईधन की शुद्धता और आपूर्ति की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

कार्यवाही के दूसरे चरण में प्रवर्तन टीम ने किशनगढ़ क्षेत्र में अर्जुन एचपी गैस एजेंसी और रूपनगढ़ स्थित केसर पेट्रोलियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रूपनगढ़ के सुरसुरा गांव स्थित लक्की होटल और कैलाश जाट की दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग कानूनन अपराध है और ऐसे प्रकरणों में विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और घरेलू गैस के दुरुपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरी कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) श्री नीरज कुमार जैन के साथ प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती रेणुका चतुर्वेदी, प्रवर्तन निरीक्षक श्री अतुल बडाया और श्री मुकेश कुमार बुगालिया शामिल रहे। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रखे जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved