For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123360873
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अजमेर में न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह,न्यायिक सदस्य उर्मिला वर्मा का राजस्थानी परम्परा के अनुसार पुष्प बुके भेंट कर अभिनंदन |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रशासन सख्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रधान डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रचे सफलता के नए कीर्तिमान,माल लदान, समयपालनता और रेल राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज : डीआरएम राजू भूतड़ा |  Ajmer Breaking News: 171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ, तीर्थराज पुष्कर में राम नाम धन संग्रह बैंक बना आस्था का केन्द्र, 24 घंटे खुला रहेगा श्री रामनामालय, कभी भी कर सकेंगे परिक्रमा |  Ajmer Breaking News: देश सहित अजमेर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व, ठीक 12:00 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल ढोल ताशो के साथ हुई बालाजी की जन्म आरती ,जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे प्रसादी के हुए आयोजन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत कालू की ढाणी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार सहित तीन मजदूर हुए घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूरे मामले का सीओ साउथ मनीष बड़गुजर ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मकान मालिक और किराएदार खादिम के बीच किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान खादिम ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। | 

उदयपुर न्यूज़: कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर सियासी तूफान: गहलोत का अमित शाह और भाजपा पर आरोप – ‘दोषियों को बचा रही सरकार’

Post Views 51

April 2, 2026

भाजपा पर आरोप—आरोपियों को सजा दिलाने में देरी की जा रही

उदयपुर |  कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड को लेकर राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कन्हैयालाल के बेटे यश की पोस्ट को टैग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर इस संवेदनशील मामले की सुनवाई के लिए अब तक विशेष अदालत का गठन क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि “दोनों आरोपी भाजपा कार्यकर्ता थे, इसलिए भाजपा उन्हें सजा नहीं होने दे रही है।”
गहलोत ने कहा कि यह मामला शुरू से ही एनआईए के अधीन है और इसकी सुनवाई एनआईए की विशेष अदालत में चल रही है। इसके बावजूद भाजपा ने चुनाव के दौरान यह मुद्दा उठाकर भ्रम फैलाया था कि कांग्रेस सरकार ने विशेष अदालत नहीं बनाई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चाहती तो इस केस में रोजाना सुनवाई करवा सकती थी, जिससे अब तक दोषियों को सजा मिल जाती। उन्होंने कहा कि 160 गवाहों में से अभी तक 40 की गवाही भी पूरी नहीं हो सकी है, जो न्याय प्रक्रिया में देरी को दर्शाता है। इस बीच, कन्हैयालाल के बेटे यश ने 31 मार्च को ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार से अपील की थी कि मामले में विशेष अदालत बनाई जाए, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिल सके और परिवार को न्याय मिल पाए। गौरतलब है कि कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसके बाद से ही इस मामले में त्वरित न्याय की मांग लगातार उठती रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved