Post Views 791
May 30, 2017
अयोध्या का विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में आज लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी आरोपियों की डिस्चार्ज याचिका खारिज हो गई है। सभी आरोपियों पर चार्जफ्रेम हुए अब ट्रायल चलेगा। आरोपियों पर सारी धाराएं लगाई जाएंगी। वहीं लाल कृष्ण आडवाणी के वकील ने डिस्चार्ज एप्लीकेशन खारिज होने के बाद कहा कि अब हाईकोर्ट जाएंगे।बता दें कि इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी आरोपियों की कोर्ट ने जमानत मंजूर की। अयोध्या मामले में अदालत में पेश होने के लिए भाजपा के बड़े नेता सुबह लखनऊ पहुंचे थे। सभी नेता वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचें यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का स्वागत किया। आडवाणी के साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी मौजूद रहीं।
इसके बाद कोर्ट रूम में ट्रायल शुरू हुआ। सभी आरोपियों को सीबीआई की चार्जशीट में लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए गए। भाजपा नेताओं पर अयोध्या का विवादित ढांचा गिराने और षडयंत्र रचने का आरोप है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved