For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121683468
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जयपुर में नकली किन्नर गिरोह वसूली में से देता था असली किन्नर माही सैनी को बड़ी गुरु दक्षिणा, पुलिस जांच में हुआ खुलासा |  Ajmer Breaking News: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का खुलासा, सिविल कर्मी गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब |  Ajmer Breaking News: दरगाह ख्वाजा साहब के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रगति बढ़ाने एवं निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के दिए निर्देश  |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग अजमेर, विश्व क्षय रोग दिवस 2026,टीबी हारेगा देश जीतेगा |  Ajmer Breaking News: रसोई गैस के बढ़ते दामों और किल्लत के विरोध में अजमेर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों तक पहुंची पुलिस, दो आरोपी सहित तीन नाबालिकों को किया निरुद्ध, दो मोटरसाइकिल भी की बरामद, अन्य आरोपियो की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: 23 मार्च, सोमवार शाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कोंग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद स्मारक, अजमेर से कैंडल मार्च निकाला गया, |  Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत, स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: दरगाह ख्वाजा साहब के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

Post Views 01

March 23, 2026

बैठक में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस. पी. राय एवं जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

दरगाह ख्वाजा साहब के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

अजमेर, 23 मार्च। विश्व विख्यात सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के विकास कार्यों के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री एस. पी. राय एवं जिला कलक्टर श्री लोक बंधु द्वारा आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में दरगाह शरीफ के सर्वांगीण विकास हेतु रूपरेखा तैयार करने तथा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। संयुक्त सचिव द्वारा बताया गया कि ख्वाजा साहब की दरगाह एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक स्थल है। जहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में जायरीन आते हैं। जायरीन को आधुनिक तकनीक के माध्यम से मूलभूत एवं उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस संबंध में राज्य सरकार के साथ 17 नवम्बर 2025 को जयपुर में बैठक आयोजित की जा चुकी है तथा आगामी चरण की बैठक अप्रैल माह में प्रस्तावित है। दरगाह शरीफ के आंतरिक एवं बाहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए एक डीपीआर समिति गठित की गई है। समिति शीघ्र ही आवश्यक कार्यों की पहचान कर उनके लागत अनुमान एवं प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करेगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयावधि में डीपीआर तैयार कर विकास कार्यों को गति प्रदान करें।

बैठक में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री एस. पी. सिंह तेवतिया, अवर सचिव श्री विनीत ग्रोवर, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी सहित नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, टाउन प्लानिंग, अग्निशमन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved