Post Views 01
March 22, 2026
मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत
स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित
सरवाड़ युवा मंडल विकास अभियान के समापन में खेल किट वितरित
शहीद दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सांपला , सरवाड़ अजमेर में 'मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की युवा मंडल सदस्यों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम कर स्वच्छता संदेश से शुरुआत की ।
'मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान का उद्देश्य भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर जैसे युवा स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदानों को श्रद्धांजलि देना एवं युवाओं को राष्ट्र-निर्माण, नागरिक ज़िम्मेदारी और सामुदायिक विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित करना है । सरवाड़ ब्लॉक युवा संयोजक श्री रामप्रसाद गुर्जर ने बताया कि युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरवाड़ युवा मंडल विकास अभियान द्वारा बनाए नवनिर्मित युवा मंडल से जुड़े युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है ।
जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना की अध्यक्षता में गोपाल सरोवर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ । साथ ही पंचायत कार्यालय सांपला में सरवाड़ माय भारत युवा मंडल विकास अभियान तहत बनाए गए युवा मंडलो के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ । युवा स्वयंसेवको ने तिरंगे झंडे, माय भारत की टी-शर्ट पहने श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया ।
जिला युवा अधिकारी श्री जयेश मीना ने बताया कि श्रमदान कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक सामाजिक कार्यों की ओर प्रेरित करना, 'माय भारत` पहल के तहत स्वयंसेवा की भावना को मज़बूत करना, और एकता, अनुशासन तथा नागरिक चेतना का एक राष्ट्रव्यापी संदेश फैलाना है। ताकि वे 'शहीद दिवस 2026' को भारत के शहीदों के प्रति एक सार्थक सामूहिक श्रद्धांजलि बना सकें।
सरवाड़ माय भारत युवा मंडल विकास अभियान की समापन बैठक में सरपंच प्रतिनिधि श्री अमृत लाल शर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री सांवर लाल, विधायक केकड़ी प्रतिनिधि श्री दिनेश छीपा, सामाजिक अंकेशन से जुड़े ब्लॉक रिसोर्स पर्सन श्री रणजीत सिंह केशावत, श्री रामअवतार कुम्हार, सोमपुरा युवा मंडल अध्यक्ष बालूराम धाकड़ ,चकवा युवा मंडल अध्यक्ष भैरू लाल बलाई, गोपाल युवा मंडल सापला अध्यक्ष सिमरन हरिजन सहित कई युवाओ की भागीदारी रही।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved