Post Views 01
March 22, 2026
राजगढ़ धाम पर छठ मेला 24 मार्च को,मेले को लेकर तैयारिया हुई पूर्ण
केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने लगाई परिक्रमा
राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव मनाया जा रहा है। धाम पर आने वाले भक्तों के जनकल्याण के लिये मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा सुबह शाम दोनो समय बाबा भैरव व माँ कालिका की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश प्रदेश के हजारों लाखों श्रद्धालु धाम पर चल रही अखण्ड़ ज्योति के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बाबा के विशाल छठ मेला मंगलवार, 24 मार्च को भरेगा जिसकी तैयारियाँ मंदिर कमेटी द्वारा पूर्ण कर ली गई है। रविवारीय मेले में केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने राजगढ़ भैरव धाम पहुँचकर माँ कालिका व भैरव बाबा के दर्शन कर मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर झण्डा चढ़ाया। व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन ने उन्हें छठ मेला व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ बाबा भैरव व गुरूदेव चम्पालाल महाराज के आशीर्वाद से हूँ। मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग दर्शन करने की व्यवस्था के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंगों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा व चमत्कारी चिमटी वितरण करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। छठ मेले के दिन ध्वजारोहण, बाबा के घ्वजो की शोभायात्रा और चमत्कार चिमटी वितरण होगी। मेले की विशेषता यह है कि इस दिन सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने व विशेष चिमटी प्राप्त कर उसके सेवन से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। नवरात्रा प्रारम्भ होते ही श्रद्धालुगण घटस्थापना के साथ ही धाम पर चल रही अखंड़ ज्योति के दर्शन व सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करते हुए चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।
व्यवस्थाओं को अंजाम देने हेतु धाम पर भैरव भक्त मण्डल के सभी सदस्यों के साथ व्यवस्थापक ओम प्रकाश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन, प्रकाश रांका, बी.एल. गोदारा, कैलाश सेन, यश मारोठी, कमल, देवानन्द, मनोज मेहरा, सुनील, महावीर रांका, दीपक बसीटा, अमिताभ, राजकुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved