For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121588341
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत, स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनैस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी का अजमेर आगमन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, पुलिस जीप में सवार एएसआई और कांस्टेबल हुए घायल, चालक मौके से फरार, पुलिस ने डंपर किया जप्त, चालक की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु नाटक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: अजमेर: श्मशान स्थल से अस्थियों के गायब होने पर शोकाकुल परिवार हुआ नाराज |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में हुई चोरी की वारदात का क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। |  Ajmer Breaking News: नगरा इलाके में चैत्र नवरात्र के दौरान माँ भवानी के जागरण में गायक जॉन अजमेरी ने माता के दरबार में गाई ख्वाजा की क़व्वाली  |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर छठ मेला 24 मार्च को,मेले को लेकर तैयारिया हुई पूर्ण |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक दाजी का प्रथम बार अजमेर में आगमन हो रहा है, दाजी के आगमन की तैयारी की मीटिंग सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, विकसित ग्राम अभियान पर की गई चर्चा ,कृषक , युवा एवं महिलाओं से किया संवाद | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, पुलिस जीप में सवार एएसआई और कांस्टेबल हुए घायल, चालक मौके से फरार, पुलिस ने डंपर किया जप्त, चालक की तलाश जारी

Post Views 01

March 22, 2026

सूचना मिलते ही थानाप्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक फरार हो चुका था। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुष्कर में तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, पुलिस जीप में सवार एएसआई और कांस्टेबल हुए घायल, चालक मौके से फरार, पुलिस ने डंपर किया जप्त, चालक की तलाश जारी


पुष्कर में शनिवार देर रात सावित्री लिंक रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बजरी से भरे डंपर के चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए पुलिस वाहन  को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय जीप में सवार एएसआई हरभान सिंह और चालक शशिकांत घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस जीप मोतीसर रोड से पुष्कर की ओर आ रही थी, जबकि डंपर तिलोरा की ओर से सावित्री लिंक रोड होते हुए खरेखड़ी की तरफ जा रहा था। जलदाय विभाग चौराहे के पास तेज रफ्तार के कारण डंपर चालक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही थानाप्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक फरार हो चुका था। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved