Post Views 01
March 22, 2026
नगरा इलाके में चैत्र नवरात्र के दौरान माँ भवानी के जागरण में गायक जॉन अजमेरी ने माता के दरबार में गाई ख्वाजा की क़व्वाली
पूर्व पार्षद,पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा प्रत्याशी द्रौपदी कोली के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रहे मौजूद
इन दिनों शहर में धार्मिक माहौल पूरी तरह से चरम पर है। हिंदू धर्म के सबसे बड़े चैत्र नवरात्र में लोग व्रत उपवास रखकर माता रानी की आराधना कर रहे हैं। मंदिरों में सजावट की गई है तो वहीं अलग-अलग स्थान पर माता रानी को मनाने और रिझाने के लिए भजन कीर्तन और जागरण के आयोजन किया जा रहे हैं।
बीती रात नगरा इलाके में कराए गए मां भवानी के जागरण के दौरान अजमेर के ही भजन गायक जॉन अजमेरी ने माता रानी के दरबार में माता भक्तों के सामने ख्वाजा गरीब नवाज की कव्वाली पेश कर एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया।इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रौपदी कोली भी मौजूद थीं जिनको इंगित करते हुए सिंगर जॉन अजमेरी ने कलाम पेश किया। ऐसे में अब अंदर खाने इस कार्यक्रम को लेकर कई तरह की बातें होने लगी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved