Post Views 01
March 23, 2026
हर वर्ष 23 मार्च को पूरे देश भर में देश की आज़ादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने भारत माता की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके त्याग, साहस और बलिदान को नमन करते हुए इस दिन को देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।इसी कड़ी में 23 मार्च, सोमवार शाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कोंग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद स्मारक, अजमेर से कैंडल मार्च निकाला गया, जो गांधी भवन पर जाकर संपन्न हुआ। इस कैंडल मार्च के माध्यम से सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved