Post Views 51
March 23, 2026
वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों तक पहुंची पुलिस, दो आरोपी सहित तीन नाबालिकों को किया निरुद्ध, दो मोटरसाइकिल भी की बरामद, अन्य आरोपियो की तलाश जारी
अजमेर के कचहरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई मारपीट की घटना में सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पब्लिक प्लेस पर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलदेव नगर निवासी योगेश गुर्जर ओर सुभाष नगर निवासी पुनीत सक्सेना को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। यह घटना पीड़ित विनोद के साथ हुई है। जिसमें आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर लाठी डंडों से विनोद को घेर कर हमला किया था। पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। सदर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव कल्ला के निर्देशन में की गई कार्यवाही में कांस्टेबल गोवर्धन चौधरी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के साथ मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved