For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121681415
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जयपुर में नकली किन्नर गिरोह वसूली में से देता था असली किन्नर माही सैनी को बड़ी गुरु दक्षिणा, पुलिस जांच में हुआ खुलासा |  Ajmer Breaking News: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का खुलासा, सिविल कर्मी गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब |  Ajmer Breaking News: दरगाह ख्वाजा साहब के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रगति बढ़ाने एवं निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के दिए निर्देश  |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग अजमेर, विश्व क्षय रोग दिवस 2026,टीबी हारेगा देश जीतेगा |  Ajmer Breaking News: रसोई गैस के बढ़ते दामों और किल्लत के विरोध में अजमेर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों तक पहुंची पुलिस, दो आरोपी सहित तीन नाबालिकों को किया निरुद्ध, दो मोटरसाइकिल भी की बरामद, अन्य आरोपियो की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: 23 मार्च, सोमवार शाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कोंग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद स्मारक, अजमेर से कैंडल मार्च निकाला गया, |  Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत, स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग अजमेर, विश्व क्षय रोग दिवस 2026,टीबी हारेगा देश जीतेगा

Post Views 01

March 23, 2026

100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान,अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन, 24 मार्च 2026 से आरम्भ होगा अभियान

चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग अजमेर, विश्व क्षय रोग दिवस 2026,टीबी हारेगा देश जीतेगा

100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान,अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन, 24 मार्च 2026 से आरम्भ होगा अभियान

विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज दिनांक 23.03.26 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर पर डॉ ज्योत्स्ना रंगा सीएमएचओ अजमेर की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।  
प्रेस कोंग्रेस में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर डॉ ज्योत्स्ना रंगा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर डॉ रामलाल चौधरी, जिला क्षय रोग अधिकारी अजमेर डॉ लोकेश कुमार गुप्ता द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस व दिनांक 24.03.26 से आरम्भ होने वाले 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी गई

कल विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम 
 
दिनांक 24.03.26 को प्रातः 9 बजे स्वास्थ्य संकुल भवन (सी एम एच ओ ऑफिस) से टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया जाएगा, रैली सी एम एच ओ ऑफिस से आरम्भ होकर पुरानी चौपाटी पर इसका समापन किया जाएगा 
इसके पश्चात् प्रातः 10 बजे युसीएचसी पंचशील पर 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान का आरम्भ किया जाएगा 
तत्पश्चात युसीएचसी पंचशील पर राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा व टीबी उन्मूलन क्षेत्र में कार्य करने वाले चिकित्सा कार्मिको को सम्मानित किया जाएगा    
केंद्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली व राज्य क्षय अनुभाग जयपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ 24 मार्च 2026 को किया जाएगा ।

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में केंद्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली द्वारा चिन्हित हाई रिस्क गांव में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग कर उनकी एचबी, शुगर, बीपी, बीएमआई जांच सहित उनकी एक्सरे जांच की जाएगी और यदि मरीज़ की एक्सरे जांच एब्नार्मल पाई जाती है तो मरीज़ का NAAT जाँच हेतु बलगम का सैंपल लिया जाकर उसकी NAAT जांच की जाएगी और यदि मरीज़ NAAT जांच में टीबी रोग से ग्रसित पाया जाता है तो उसे टीबी का इलाज दिया जाएगा। 
इसके अतिरिक्त उच्च जोखिम वाले समूह (हाई रिस्क ग्रुप) जैसे छात्रावास, ओल्ड ऐज होम, अनाथ आश्रम, जेल, किशोर निरोध केंद्र (juvenile detention center), निराश्रित केंद्र (destitute centre), रेन बसेरा, सरकार द्वारा आवंटित बीपीएल क्वाटर्स, औद्योगिक क्षेत्र आदि में भी उक्त अभियान की समस्त गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।   

उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आमजन की जागरूकता सहित टीबी रोग से बचाव हेतु प्रचार प्रसार हेतु मीडिया से अपेक्षा की जाती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved