Post Views 01
March 23, 2026
रसोई गैस के बढ़ते दामों और किल्लत के विरोध में अजमेर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
अजमेर। आमजन पर बढ़ते रसोई गैस के दामों और गैस सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में सोमवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्योतिबा फुले सर्किल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) के शहर अध्यक्ष ईश्वर टहलयानी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग 6 फीट ऊँचे प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। वहीं, गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण लोगों को दैनिक जीवन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
शहर अध्यक्ष (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) ईश्वर टहलयानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जब तक गैस की कीमतों में राहत नहीं दी जाती, तब तक इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
यह कार्यक्रम प्रदेश संयोजक योगिता शर्मा एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रा सुनिया, चंद्रेश सुनिया, संजय खींची, शहनाज आलम, रवि मेघवाल, राजकुमार बाकोलिया, अनुराग रायपुरिया प्रेम सिंह गौर, मानव संखला, कुलदीप प्रजापति, ईशान नगरा, प्रिंस ओबीडाया, सुशील लां, विनायक शर्मा, हनुमान शर्मा, मुकेश सबलानिया, शमसुद्दीन भरत धौलखेड़िया राजेश गोरा, गुरु दत्त गोरा, चुन्नीलाल लेखरा, मदन जी, मिलाप सिंह रावत, सुरजीत कपूर, धनवंती नर्मदा बीना आफताब सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved