Post Views 01
March 19, 2026
राजस्थान दिवस पर ब्रह्मा मंदिर में हुई महाआरती, फूल बंगले से सजा मंदिर परिसर, कैबिनेट मंत्री सहित संत महात्मा रहे मौजूद
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार देर शाम देवस्थान विभाग की ओर से ब्रह्मा मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर परिसर को फूल बंगले से विशेष रूप से सजाया गया,
महाआरती के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान महामंडलेश्वर नंदराम शरण महाराज, महामंडलेश्वर दिव्य मोरारी बापू, आचार्य स्वामी रामानंद गिरी महाराज, पं. कैलाशनाथ दाधीच सहित अनेक संत मौजूद रहे। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महाआरती संपन्न हुई।मंदिर के पुजारी लक्ष्मीनिवास, कृष्णगोपाल, वैभव और हितेश वशिष्ठ ने महाआरती के उपरांत अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर एडीएम ज्योति ककवानी, एसडीओ गुरु प्रसाद तंवर, तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश बच्छानी, पूर्व सभापति कमल पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, अरुण वैष्णव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य जनभागीदारी के साथ राजस्थान की संस्कृति, आस्था और विकास को नई दिशा देना है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved