For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119572875
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में ठेके पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर्स को समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया है। |  Ajmer Breaking News: बिहार से अजमेर आकर मजदूरी करने वाले मजदूर की बीवी और बच्चों का हुआ अपहरण, आदर्श नगर थाना पुलिस ने तीन दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट की दर्ज, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में दो बच्चों के साथ घूम रही एक अनजान महिला को कर्मचारियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय के महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया । |  Ajmer Breaking News: अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा मोदी के अजमेर आने के कार्यक्रम ओर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध, | 

राजस्थान न्यूज़: 27 फरवरी को विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देंगे जवाब, बजट पारित होने की तैयारी

Post Views 01

February 26, 2026

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सदन में अपना वक्तव्य देंगे, जिसमें बजट और सरकार की नीतियों पर विपक्ष का पक्ष रखा जाएगा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को राज्य बजट पारित किए जाने की तैयारी है। इसी दिन एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल भी सदन में पारित करवाए जाएंगे। बजट सत्र के महत्वपूर्ण चरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम 5 बजे एप्रोप्रिएशन बिल पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री के संबोधन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विशेष उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि इस दौरान सरकार की आगामी प्राथमिकताओं और योजनाओं की दिशा स्पष्ट होने की संभावना है।

विधानसभा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने जवाब में प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर घोषणाएं कर सकते हैं। विशेष रूप से नई सरकारी भर्तियों, क्षेत्रीय विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं तथा जिलों से विधायकों द्वारा उठाई गई मांगों को ध्यान में रखते हुए निर्णय घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सदन में अपना वक्तव्य देंगे, जिसमें बजट और सरकार की नीतियों पर विपक्ष का पक्ष रखा जाएगा।

राजनीतिक दृष्टि से यह दिन बजट सत्र का सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि एप्रोप्रिएशन बिल पारित होने के बाद सरकार को वित्तीय वर्ष के लिए व्यय करने की विधिक स्वीकृति मिल जाती है। ऐसे में मुख्यमंत्री का जवाब आगामी वित्तीय और प्रशासनिक एजेंडा तय करने वाला माना जा रहा है। सरकार की ओर से प्रदेशभर की जन अपेक्षाओं और विकास योजनाओं को संतुलित करने पर जोर दिए जाने की संभावना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved