For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119430471
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 का असर: जयपुर वेस्ट पुलिस ने साइबर ठगी के 1.43 करोड़ रुपए होल्ड कराए, 62 लाख पीड़ितों को लौटाए |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर दौरा, विकास परियोजनाओं की सौगातें मिलेंगी : मदन राठौड़ |  Ajmer Breaking News: नगरा बालूपुरा गली स्थित फैंसी स्टोर से दिनदहाड़े दो शातिर बदमाश महिला दुकानदार को बातों में उलझा कर गल्ले में रखी 6 से 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में टेलीकॉम टावरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के कृष्ण गंज थाना, अलवर गेट थाना और रामगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर लगे टावरों को निशाना बनाया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत छोटे धड़े की नसिया फव्वारा चौराहे के बाहर 2 बाइक सवार बदमाश राह चलती छात्राओं का मोबाइल छीन हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: बजट वर्ष 2026-27 हेतु भारतीय मजदूर संघ द्वारा सुझाए गए मांगों को अनदेखा करने के कारण श्रमिकों की मांगों के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं माय भारत अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार से दो दिवसीय वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का होगा आयोजन, विभिन्न प्रजातियों के सुंदर और दुर्लभ पुष्पों को किया जाएगा प्रदर्शित, शहरवासी हैं आमंत्रित |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत दिन दहाड़े दो बुजुर्ग महिलाओं को शातिर ठगों ने सम्मोहित कर बातों में उलझाया ओर लाखों रुपए के आभूषण एवं नगदी लेकर हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता | 

अजमेर न्यूज़: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर दौरा, विकास परियोजनाओं की सौगातें मिलेंगी : मदन राठौड़

Post Views 01

February 25, 2026

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री की सभा के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रेसवार्ता में भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल, मिथिलेश गौतम सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अजमेर प्रवास के दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राजस्थान के लिए ऐतिहासिक और विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा तथा युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक दौरा विकास को नई गति देने वाला साबित होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बीकानेर में भूमि परीक्षण अभियान से किसानों को उनकी जमीन की उर्वरक क्षमता की जानकारी मिली, वहीं बाड़मेर रिफाइनरी परियोजना से पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास को मजबूती मिली। जयपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच लंबे समय से लंबित जल विवाद का समाधान कर रामजल सेतु परियोजना का शुभारंभ भी इसी विकास दृष्टि का उदाहरण है।

मदन राठौड़ ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश विकास के मामलों में पिछड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईआरसीपी जैसे महत्वपूर्ण जल परियोजना पर पांच वर्षों तक कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। केंद्र सरकार द्वारा कई बार बैठकें बुलाने के बावजूद राज्य सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके विपरीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने मध्यप्रदेश के साथ सकारात्मक संवाद कर समझौते को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल समझौते को भी समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया गया है। केंद्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा सरकार होने से “ट्रिपल इंजन सरकार” के रूप में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भजनलाल सरकार राजस्थान को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने से किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराना संभव हुआ है। उन्होंने दावा किया कि निवेशकों का भरोसा स्थिर और पारदर्शी शासन में बढ़ा है। वर्तमान सरकार ने लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं, जिनमें से 8 लाख 33 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं। रोजगार के क्षेत्र में भी सरकार ने एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति प्रदान की है और पांच लाख रोजगार सृजन के लक्ष्य की दिशा में कार्य जारी है।

किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए राठौड़ ने कहा कि सरकार ने तारबंदी पर सब्सिडी, बिना ब्याज ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद, भंडारण सुविधाओं का विस्तार और कृषि उपकरणों पर कर राहत जैसे निर्णय लागू किए हैं। इससे किसान अपनी उपज देश के किसी भी हिस्से में बेहतर कीमत पर बेच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को फसल सड़कों पर फेंकने की नौबत आती थी, लेकिन अब व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है।

उन्होंने राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास पर भी जोर देते हुए कहा कि भारतमाला परियोजना और दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर जैसे राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स से राजस्थान को विशेष लाभ मिल रहा है। बालोतरा से पाली को जोड़ने वाला नया मार्ग औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। मजदूर हितों के लिए मनरेगा में पारदर्शिता लाते हुए डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था लागू की गई है, भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है तथा कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं। कृषि कार्यों के लिए अतिरिक्त 60 दिन तथा पहाड़ी क्षेत्रों में 25 दिन अतिरिक्त रोजगार का प्रावधान भी किया गया है।

प्रेसवार्ता के अंत में मदन राठौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री की सभा के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रेसवार्ता में भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल, मिथिलेश गौतम सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved