Post Views 01
February 25, 2026
अलवर गेट थाना अंतर्गत नगरा बालूपुरा गली स्थित फैंसी स्टोर से दिनदहाड़े दो शातिर बदमाशों ने महिला दुकानदार को बातों में उलझा कर, गल्ले में रखी नकदी पर किया हाथ साफ, गल्ले में रखी 6 से 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर हुए फरार ,पीड़ित दुकानदार ने अलवर गेट थाने में शिकायत देकर कार्यवाही की कि मांग,
इन अजमेर में शातिर बदमाश, चोर और ठगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला अलवर गेट थाना अंतर्गत नगरा बालूपुरा गली स्थित फैंसी स्टोर का है। जहां दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर आये दो युवक महिला दुकानदार को बातों में उलझा कर सामान लेने के बहाने दुकान के गल्ले में रखी 6 से 7 हजार रुपए की नगदी चुराकर फरार हो गए।
पीड़ित रूपाली फैंसी स्टोर के संचालक अनिल गुप्ता ने बताया कि 23 फ़रवरी को दिन के समय वह अपनी पत्नी को दुकान पर बिठाकर खाना खाने गए थे इसी दरमियान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए जिन्होंने उनकी पत्नी को सामान लेने के बहाने बातों में उलझाया जब पत्नी पीछे मुड़कर सामान लेने लगी तो इसी दरमियान शातिर बदमाशों ने गल्ले में हाथ डालकर 6 से 7 हजार रुपए की नगदी पार कर ली और बिना सामान लिए ही फरार हो गए। इस बात की शिकायत उन्होंने अलवर गेट थाना पुलिस को दी है साथ ही पुलिस से इलाके के शातिर बदमाशों और क्षेत्र में घूम रहे असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों पर लगाम लगाने की मांग की है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved