For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119427686
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 का असर: जयपुर वेस्ट पुलिस ने साइबर ठगी के 1.43 करोड़ रुपए होल्ड कराए, 62 लाख पीड़ितों को लौटाए |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर दौरा, विकास परियोजनाओं की सौगातें मिलेंगी : मदन राठौड़ |  Ajmer Breaking News: नगरा बालूपुरा गली स्थित फैंसी स्टोर से दिनदहाड़े दो शातिर बदमाश महिला दुकानदार को बातों में उलझा कर गल्ले में रखी 6 से 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में टेलीकॉम टावरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के कृष्ण गंज थाना, अलवर गेट थाना और रामगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर लगे टावरों को निशाना बनाया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत छोटे धड़े की नसिया फव्वारा चौराहे के बाहर 2 बाइक सवार बदमाश राह चलती छात्राओं का मोबाइल छीन हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: बजट वर्ष 2026-27 हेतु भारतीय मजदूर संघ द्वारा सुझाए गए मांगों को अनदेखा करने के कारण श्रमिकों की मांगों के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं माय भारत अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार से दो दिवसीय वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का होगा आयोजन, विभिन्न प्रजातियों के सुंदर और दुर्लभ पुष्पों को किया जाएगा प्रदर्शित, शहरवासी हैं आमंत्रित |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत दिन दहाड़े दो बुजुर्ग महिलाओं को शातिर ठगों ने सम्मोहित कर बातों में उलझाया ओर लाखों रुपए के आभूषण एवं नगदी लेकर हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत छोटे धड़े की नसिया फव्वारा चौराहे के बाहर 2 बाइक सवार बदमाश राह चलती छात्राओं का मोबाइल छीन हुए फरार,

Post Views 01

February 25, 2026

वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद बिना नंबर की बाइक पर साफ दिखाई दे रहे हैं बदमाश 

अजमेर के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत छोटे धड़े की नसिया फव्वारा चौराहे के बाहर 2 बाइक सवार बदमाश राह चलती छात्राओं का मोबाइल छीन हुए फरार,

वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद बिना नंबर की बाइक पर साफ दिखाई दे रहे हैं बदमाश 

इन दोनों अजमेर शहर में अचानक चोरी, लूटपाट,ठगी की घटनाओं में इज़ाफ़ा हो गया है। अजमेर वासी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करने लगे हैं। क्योंकि पूर्व में हुई वारदातों के आरोपी अभी तक पुलिस से दूर है वही रोजाना किसी न किसी थाना क्षेत्र में छीना झपटी, ठगी और चोरी की वारदात लगातार हो रही है। इसे लेकर लोगों में चिंता भी है। बुधवार दोपहर दिनदहाड़े सदर कोतवाली थाना अंतर्गत फव्वारा चौराहा स्थित छोटे धड़े की नसिया के सामने जेएलएन मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात हुई है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज से चूड़ी बाजार की ओर जा रही थी तभी बिना नंबर की बाइक पर आए दो लड़के उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने सदर कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत दी है अब देखना है कि पुलिस कब आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है। पीड़िता वंदना मोहनपुरिया जयपुर की रहने वाली है जो अजमेर मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस में पढ़ाई कर रही है, उसके साथ उसकी दो सहेलियां भी थी। राह चलते हुए लोगों भीड़ के बीच से शातिर बदमाशों द्वारा फोन स्नेचिंग की वारदात बता रही है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हो गए है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved