Post Views 01
February 25, 2026
अजमेर में टेलीकॉम टावरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के कृष्ण गंज थाना, अलवर गेट थाना और रामगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर लगे टावरों को निशाना बनाया है।
जानकारी के अनुसार तीनों थाना क्षेत्रों में स्थित टावरों से उपकरण और कीमती सामान चोरी कर लिया गया। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक करीब 40 लाख रुपये के सामान की चोरी होना सामने आया है।
अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा सुदामा कॉलोनी शमशान घाट के पास लगे इंडस कंपनी के टावर से आर आर एयरटेल कंपनी की मशीन चोरी कर ली गई जिसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी देते हुए सिक्योरिटी ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 23 फरवरी दोपहर 1:19 पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शातिर चोरों ने टावर में लगी एयरटेल कंपनी की मशीन चोरी कर ली जिसकी कीमत ₹5 लाख है इसके अलावा शहर के अन्य टावर से भी उपकरण और सामान चोरी होने की घटनाएं हुई है। उन्होंने बताया की मशीन चोरी होने से इलाके की नेटवर्क और कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। साथ ही अलवर गेट थाने में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved