Post Views 01
February 25, 2026
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत दिन दहाड़े दो बुजुर्ग महिलाओं को शातिर ठगों ने सम्मोहित कर बातों में उलझाया ओर लाखों रुपए के आभूषण एवं नगदी लेकर हुए फरार,
क्लॉक टावर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शुरू की तलाश
अजमेर में इन दिनों ठगी, लूट, चोरी, छीना झपटी की वारदातें बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है।इतनी वारदातें होने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।बुधवार दिन दहाड़े एक बार फिर क्लॉक टावर थाना अंतर्गत दो ग्रामीण महिलाओं को शातिर बदमाशों ने अपना शिकार बनाकर उनके शरीर पर पहने हुए सोने चांदी के गहने और उनके पास मौजूद नगदी ले ली और फरार हो गए।वारदात के बाद पीड़ित महिला ने अपने परिवार को सूचना दी उसके बाद सभी लोग थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।मुहामी गांव की रहने वाली गीता देवी रावत जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है वह अजमेर शहर में आई हुई थी तभी क्लॉक टावर थाना अंतर्गत उसे एक दंपति मिले जिनके साथ बच्चा भी था। उन्होंने उसे बातों में उलझाया और सम्मोहित कर उसकी चुनरी में कुछ बांधा और उसके शरीर पर पहने मादलियों, कड़े आदि उतरवा लिए साथ ही पास में मौजूद लगभग ₹2000 की नगदी भी ले ली और फरार हो गए।
गीता देवी जब सम्मोहन से बाहर निकली तो उसे अपने साथ हुई लूट की वारदात का पता लगा और उसने अपने परिजनों को सूचित किया। साथ ही परिजनों के साथ क्लॉक टावर थाने पहुंचकर लूट की शिकायत भी दर्ज कराई।वही स्टेशन रोड पर ट्रैफिक संभाल रही यातायात विभाग की एएसआई गीता गुर्जर ने बताया कि उनके पास बदहवास महिला गीता देवी रावत आई जिसने बताया कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है उसके जेवर उतार लिए और नगदी लेकर कोई फरार हो गया है।जिसके बाद उन्होंने उसे क्लॉक टावर थाने पर भेजा जहां क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीकाराम काला सहित थाने का स्टाफ उनको अपनी वाहन में बिठाकर घटना स्थल लेकर गया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला गया।
अब देखना होगा कि शहर में बढ़ रही इन लूटपाट की घटनाओं पर पुलिस किस तरह से अंकुश लगा पाती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved