Post Views 01
February 25, 2026
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं माय भारत अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन दिनांक 26 फरवरी, 2026 को महाविद्यालय के महात्मा गांधी सभागार में किया जाएगा ।
कार्यक्रम का मुख्य विषय हैः- "आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक" उक्त आयोजन के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर मनोज बेरवाल ने बताया कि इस संगोष्ठी में अजमेर जिले के विभिन्न महाविद्यालय और विश्वविद्यालय से 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता के निर्णायकों द्वारा चयनित पांच प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्रदान होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जयपुर विधानसभा में होगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित तीन प्रतिभागियों को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा जो कि दिल्ली संसद भवन में होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved