For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119337704
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया अभिनंदन ,पुष्कर की पावन धरा पर हनुमंत कथा में लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: डीआरएम क्रिकेट कप 2025- 26 प्रतियोगिता का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार | 

उदयपुर न्यूज़: सलूंबर में टेकण फला से 605 किलो अवैध गांजे के पौधे जब्त, आरोपी फरार

Post Views 81

February 24, 2026

पुलिस की 13 किलोमीटर दूर दुर्गम इलाके में छापेमारी

उदयपुर। सलूंबर जिले के कूण थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत टेकण फला आडा मगरा गांव में अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की खेती पकड़ी और कुल 605 किलो हरे पौधों को जब्त कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने लगभग 13 किलोमीटर दूर दुर्गम इलाके में छापेमारी की।
थानाधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि दामा पुत्र विरमा मीणा के घर से करीब 500 मीटर दूर गड्ढेनुमा खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दामा को भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पौधों को जड़ सहित उखाड़ लिया। पौधे लगभग 4-5 फीट लंबे थे और उन्हें सफेद रंग के 24 कट्टों में भरकर जब्त किया गया। पूरे ऑपरेशन का वीडियोग्राफी भी किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved