Post Views 71
February 24, 2026
उदयपुर | उदयपुर में देबारी-पिंडवाड़ा हाईवे पर देबारी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान कार के आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और पूरी बॉडी बुरी तरह पिचक गई। कार में सवार करीब 5 लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण करीब 30 मिनट तक हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। टक्कर मारने वाला ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved