For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117870709
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी | 

उदयपुर न्यूज़: 27 सीआई के ट्रांसफर, राजेन्द्रसिंह चारण को ​गोवर्धन​ विलास, पूरणसिंह को प्रतापनगर में लगाया

Post Views 71

February 6, 2026

एसपी योगेश गोयल ने जारी किए आदेश

अनिल वनवानी / उदयपुर। एसपी योगेश गोयल ने कल देर रात 27 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले किए हैं। बड़गांव थाने के सीआई पूरणसिंह राजपुरोहित को प्रतापनगर थाने में और प्रतापनगर सीआई राजेन्द्रसिंह चारण को ​गोवर्धन​ विलास थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
हिरणमगरी सीआई भरत योगी को अब सुखेर थाने में और सुखेर से रविन्द्र सिंह चारण को हिरणमगरी भेजा है। अंबामाता थाना सीआई मुकेश सोनी को डबोक भेजा है जबकि डबोक सीआई हुकमसिंह को कानोड़ लगाया है। वहीं, खेरवाड़ा सीआई दलपसिंह को अंबामाता थाने ​की जिम्मेदारी दी है।
इसके अलावा सीआई पूनाराम को वल्लभनगर, कर्मवीर सिंह को घंटाघर, किताब देवी को बड़गांव, गजवीर सिंह सवीना, गोपाल नाथ को नाई, अनिता वर्मा को महिला थाना, तेजु सिंह को कुराबड़, कानाराम को सायरा, राजेश कुमार को कोटड़ा, भागीरथ बुंदेला को पानरवा, निर्मल कुमार को मांडवा, हेमंत अहारी को ऋषभदेव, सुरेश विश्नोई खेरोदा, मुकेश कुमार को भींडर, सुरेन्द्र सिंह को घासा, टीना सोलंकी को यातायात, राजूदेवी को हाथीपोल थाने में लगाया है। 
जानकारी अनुसार 5 थानाधिकारियों को शहर से शहर के थानों में, 1 को शहर से ग्रामीण में, 2 को ग्रामीण से ग्रामीण थानों में लगाया है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 5 को शहर व 11 को ग्रामीण, 2 को पुलिस लाइन से थाने में और एक को लाइन में भेजा है। ग्रामीण थानों से सीआई का ट्रांसफर कर शहर के थानों में नहीं लगाया है। यह इस साल के पहले ट्रांसफर हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved