For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117804847
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी | 

उदयपुर न्यूज़: एमडी फैक्ट्री का अंत: बुलडोजर से जमींदोज, प्रतापगढ़ में कानून का राज कायम!

Post Views 51

February 5, 2026

नगर परिषद और पुलिस ने की ध्वस्त करने की कार्रवाई

उदयपुर | संभाग में प्रतापगढ़ शहर के बीचों-बीच किराणा दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री पर आखिरकार प्रशासन ने निर्णायक वार कर दिया। कल दोपहर करीब 3 बजे, नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से बनी इमारत को बुलडोजर से पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया कि प्रतापगढ़ में अब नशे के कारोबार और अवैध निर्माण के लिए कोई जगह नहीं है।
शहर कोतवाल शंभु सिंह ने बताया कि एमडी फैक्ट्री के खुलासे के बाद जब भवन की जांच की गई तो सामने आया कि पूरी इमारत बिना अनुमति बनाई गई थी। न तो भवन निर्माण की स्वीकृति ली गई थी और न ही नगर परिषद के नियमों का पालन किया गया था। इसके बाद नगर परिषद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया।
गौरतलब है कि 1 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने पानी की टंकी के पास स्थित इस किराणा दुकान और अनाज गोदाम में चल रही एमडी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 106 ग्राम एमडी ड्रग, 114 किलो 750 ग्राम केमिकल, 7 प्लास्टिक जरीकेन और ड्रग निर्माण का पूरा सेटअप बरामद किया था। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश अब भी जारी है।
बुलडोजर कार्रवाई के बाद शहर में प्रशासन की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह तेज और कठोर कार्रवाई होती रही, तो नशे के नेटवर्क की कमर तोड़ना मुश्किल नहीं होगा। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में नशे और अवैध निर्माण से जुड़े किसी भी ठिकाने को बख्शा नहीं जाएगा। प्रतापगढ़ में अब कानून का राज चलेगा, चाहे अड्डा कितना ही छिपा क्यों न हो।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved