For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117786791
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी | 

राजस्थान न्यूज़: भारत–अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौता राजस्थान के लिए वरदान: भजनलाल शर्मा

Post Views 01

February 4, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विशेष रूप से राजस्थान के ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्री का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों के लिए अब वैश्विक बाजार के नए अवसर खुलेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी प्रगति के नए द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत की वैश्विक आर्थिक साख को और मजबूत करता है तथा राज्य के निर्यात आधारित उद्योगों को नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बताया कि इस समझौते के तहत अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि टैरिफ में इस बड़ी कटौती से राजस्थान के कारीगरों, उद्यमियों और निर्यातकों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विशेष रूप से राजस्थान के ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्री का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों के लिए अब वैश्विक बाजार के नए अवसर खुलेंगे। अमेरिका जैसे बड़े बाजार में राजस्थान के उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी, जिससे निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि होने की संभावना है। इससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और हजारों परिवारों की आय में बढ़ोतरी होगी।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि यह व्यापार समझौता ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को वैश्विक स्तर पर मजबूती देता है। राजस्थान सरकार इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए उद्योगों को हर संभव सहयोग देगी, ताकि प्रदेश देश के निर्यात मानचित्र पर और अधिक सशक्त भूमिका निभा सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved