For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117804817
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी | 

उदयपुर न्यूज़: ‘चलो बीमारी हटो!’—छात्राओं की नाराजगी ने कॉलेज का माहौल किया गर्म

Post Views 91

February 4, 2026

प्रिंसिपल को कमरे में किया बंद

उदयपुर | संभाग के सबसे बड़े सरकारी मीरा गर्ल्स कॉलेज में आज छात्राओं ने हंगामा कर दिया। परीक्षा परिणाम में अनियमितता और स्कूटी वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी को उनके चैंबर में बंद कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज का मेन गेट भी बंद कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि जब वे अपनी मांगों को लेकर प्रिंसिपल के पास गईं, तो उन्होंने गलत भाषा का प्रयोग किया और कहा: "चलो बीमारी हटो, तुम तो सब कटपुतली हो।" बीए फर्स्ट, बीए फोर्थ और बीएससी सेकंड सेमेस्टर के रिजल्ट में अनियमितताओं के अलावा स्कूटी वितरण तीन साल से नहीं की गई, जिससे छात्राओं में गुस्सा बढ़ा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष किरण वैष्णव ने बताया कि बीएससी के जियोलॉजी, वॉटिनी और केमेस्ट्री में ज्यादातर छात्राओं को फेल कर दिया गया और रिविज़न के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। वहीं, फीस हर साल बढ़ रही है, जबकि यहां गरीब आदिवासी छात्राएं पढ़ती हैं। मामला बढ़ता देख हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर कॉलेज का गेट और प्रिंसिपल का चैंबर खुलवाया। इस दौरान प्रिंसिपल और छात्राओं के बीच आमने-सामने बहस भी हुई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved