For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117804765
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी | 

उदयपुर न्यूज़: संसद भवन में आधे घंटे संवाद, डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पीएम मोदी को दिया मेवाड़ आने का निमंत्रण

Post Views 11

February 4, 2026

परिवार सहित संसद भवन पहुंचे डॉ. लक्ष्यराज

उदयपुर | मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। संसद भवन में हुई इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच करीब आधे घंटे तक संवाद हुआ। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए बप्पा रावल, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप जैसे वीरों की राष्ट्रभक्ति, शौर्य और आदर्शों को भारत की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की परंपरा आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को मेवाड़ (उदयपुर) आने का औपचारिक न्योता दिया। प्रधानमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए उदयपुर आने का आश्वासन दिया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर मजबूत और प्रगतिशील पहचान स्थापित होने पर शुभकामनाएं भी दीं। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के ससुर और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव, सास एवं भाजपा सांसद संगीता कुमारी सिंह देव, उनकी पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ तथा तीनों बच्चे भी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved