Post Views 31
January 22, 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर सुभाष उद्यान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण विभिन्न संस्थाओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों की प्रस्तुति
गुरुवार को अजमेर की अनेको संस्थाओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें स्मरण करते हुए सुभाष उद्यान स्थित नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए गए और उन्हें नमन किया गया।मानव अधिकार मिशन के तरुण वर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अखंड भारत की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और अंडमान निकोबार दीप समूह में स्वतंत्र भारत का पहला तिरंगा फहराया।श्री व्यापार महासंघ के रमेश लालवानी, मंगाराम रितु मेहरा, पूनम किशोर ने अपना उद्बोधन किया तथा देशभक्ति पूर्ण गीत की प्रस्तुति दी तथा राष्ट्रगान गाया और मोमबत्ती जलाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्मरण किया
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved