Post Views 01
January 16, 2026
आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा गांव में बंद मकान में मिली महिला की लाश, बेटे ने अपने ही पिता पर जताया हत्या का शक, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शुरू की जांच
अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत गांव माखुपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला का शव बंद मकान में मिलने का मामला सामने आया है। मृतका की लाश घर की रसोई में पड़ी मिली जबकि घर के दोनों तरफ बाहर से ताले लगे हुए थे। महिला के गले पर चोट ओर मुंह पर खून लगा हुआ था।
मृतका के बेटे द्वारा अपने पिता पर मां की हत्या का शक जाहिर करने के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आदर्श नगर थाने के एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि जेएलएन अस्पताल में माखुपुरा निवासी 51 वर्षीय मोहिनी देवी पत्नी भागचंद की बॉडी आने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची।
मृतका के बेटे अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को रसोई में उसकी मां मोहिनी देवी की लाश पड़ी हुई थी। जिसको स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से जेएलएन रेफर किया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रही है।
बेटे अजय सिंह ने बताया कि वह बैंक ऑफ़ बड़ौदा में नौकरी करता है। गुरुवार सुबह 9:30 बजे करीब आखिरी बार मां से बात हुई थी। इसी बीच बहन ने कॉल किया की मां का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। शाम को जब वह घर पहुंचा तो घर पर ताले लगे हुए थे। वह गांव में ढूंढने निकला और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की थी लेकिन मां की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। बेटे ने बताया कि वह वापस घर पहुंचा और ताले तोड़कर घर में गया। इसके बाद वह थाने पर गया था। घर आने के बाद पिता से भी बातचीत की थी क्योंकि किरायेदारों ने बताया कि मां ने उनके फोन से आखरी बार पिता से बात की थी लेकिन फोन पर पिता से उसका झगड़ा हो गया।
कुछ देर बाद वापस घर आकर चेक किया तो मां घर की रसोई में फर्श पर पड़ी हुई थी। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो मां को मृत घोषित कर दिया।
अजय सिंह ने आरोप लगाया की उसे अपने पिता पर शक है। उसने आरोप लगाया कि करीब 2 महीने से पिता उसकी मां को टॉर्चर कर रहे थे। मां पर गलत आरोप लगाए जा रहे थे। बार-बार मां से 22 लाख रुपए की डिमांड की जा रही थी। पहले कभी पिता के द्वारा कुछ पैसे खर्च किए गए थे पिता उसका ब्याज जोड़कर मां से 22 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। आए दिन शराब के नशे में मां को प्रताड़ित किया जाता था।
बेटे ने कहा कि अगर मां सूसाइड करती तो घर के बाहर ताला कैसे लग गया। उसे शक है के पिता के द्वारा ही उसकी मां को मारा गया है।अजय सिंह ने बताया कि उसके पिता भागचंद 31 दिसंबर को ही घर से निकल गए थे। घर पर झगड़ा हुआ था। पिता ने मां की नाक पर काट लिया था। इसके बाद उसका उसके पिता से झगड़ा भी हो गया था। तभी से पिता घर से निकल गए थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved