For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116247618
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज, ऐश्वर्या विद्या रघुनाथन ने शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुति |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत हर्ष विहार कॉलोनी में डॉक्टर के सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,सोने के आभूषण सहित नगदी लेकर हुए फरार  |  Ajmer Breaking News: सीसीटीवी में कैद हुआ हिट एंड रन का मामला, हरि भाव उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत स्पीड ब्रेकर पर स्लो हुई बाइक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, कार चालक फरार, |  Ajmer Breaking News: पशु-चिकित्सकों की पशु-चिकित्सा के फोरेंसिक पहलुओं पर संभाग स्तरीय कार्यशाला, |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना पुलिस ने होटल कर्मचारी के खिलाफ भीलवाड़ा में दर्ज जीरो एफआईआर कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार,पूछताछ बाद न्यायालय में किया पेश |  Ajmer Breaking News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के नाम से अन्य व्यक्तियों के फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग कर बिना किसी प्रमाण के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, |  Ajmer Breaking News: बुआ ने भाभी ओर भतीजे पर लगाया सोने चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप, भतीजे को शादी में दिए थे पहनने के लिए आभूषण, करीब 8 लाख रुपए के बताए जा रहे आभूषण,  |  Ajmer Breaking News: भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा द्वारा उड़ीसा में आयोजित होने वाली विशाल आम सभा को अनुमति होने के बावजूद अचानक रद्द किए जाने के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने पतंग उड़ाकर किया पतंग महोत्सव का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के संकल्प के साथ कर रही है कार्य : भागीरथ चौधरी | 

अजमेर न्यूज़: भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा द्वारा उड़ीसा में आयोजित होने वाली विशाल आम सभा को अनुमति होने के बावजूद अचानक रद्द किए जाने के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन

Post Views 01

January 15, 2026

सरकार द्वारा द्वेषतावश रैली रद्द करने से हुए लाखों रुपए के नुकसान की भरपाई करने के संबंध में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन 

भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा द्वारा उड़ीसा में आयोजित होने वाली विशाल आम सभा को अनुमति होने के बावजूद अचानक रद्द किए जाने के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन 

सरकार द्वारा द्वेषतावश रैली रद्द करने से हुए लाखों रुपए के नुकसान की भरपाई करने के संबंध में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन 

गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। करीब 1 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह खाट और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने बताया कि भारत में दलितों पिछड़ों पर सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उड़ीसा में भारत मुक्ति मोर्चा के होने वाले विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन को अनुमति मिलने के बाद अचानक रद्द कर दिया गया जिससे मोर्चा को करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है साथ ही जो लाखों लोग देशभर से पहुंचने वाले थे उनको भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तथा आरएसएस बीजेपी के द्वारा षडयंत्र पूर्वक बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को रद्द किए जाने पर विरोध स्वरूप चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्र व्यापी विशाल महारैली भी आयोजित की जाएगी। आज दूसरे चरण में 725 जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया है। 22 जनवरी को 725 जिलों रैली और प्रदर्शन होगा। वही 22 फरवरी को नागपुर में आरएसएस कार्यालय पर राष्ट्रीय व्यापी विशाल महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों की संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता जुड़ेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved