For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116195664
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने पतंग उड़ाकर किया पतंग महोत्सव का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के संकल्प के साथ कर रही है कार्य : भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: रबी की फसल जीरे में होने वाले झुलसा रोग से बचाव के लिए किसानों को विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कार्य करना चाहिए।  |  Ajmer Breaking News: चालान पेश करने की एवज मे  20,000 रूपये के नोट व 8,000 रूपये के डमी नोट(कुल 28,000) लेते हुए हरीराम यादव सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना सिविल लाईन, रंगे हाथों गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आस्था, उत्सव और उल्लास का संगम: मकर संक्रांति पर पुष्कर सरोवर में उमड़ा जनसैलाब, पुण्य की डुबकी से रंगीन आसमान तक: मकर संक्रांति पर पुष्कर में श्रद्धा और पतंगों का पर्व |  Ajmer Breaking News: मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में आगरा गेट शिव सागर मंदिर स्थित मराठा कालीन श्री वैभव महालक्ष्मी  व श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर में विशेष श्रृंगार व पूजन किया गया । |  Ajmer Breaking News: मकर संक्रांति पर विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने दी सौगात ,अजमेर की सुरक्षा में नया मील का पत्थर, 3.35 करोड़ लागत से बनेगा हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना भवन |  Ajmer Breaking News: लोहड़ी पर्व सिख समाज ने धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया |  Ajmer Breaking News: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर निधि संग्रह केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर भारतीय मजदूर संघ परिवहन फेडरेशन द्वारा किया गया निधि संग्रह लोगों ने बढ़-कर कर किया दान  |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय के खेल मैदान पर 5151 आसनों पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, | 

अजमेर न्यूज़: रबी की फसल जीरे में होने वाले झुलसा रोग से बचाव के लिए किसानों को विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कार्य करना चाहिए। 

Post Views 31

January 14, 2026

इस रोग से बचाव हेतु बुवाई के 30-35 दिन बाद दो ग्राम थायोफेनेट मिथाइल प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें

जीरे में झुलसा रोग प्रबन्धन

अजमेर, 14 जनवरी। रबी की फसल जीरे में होने वाले झुलसा रोग से बचाव के लिए किसानों को विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कार्य करना चाहिए। 

ग्राहृय परीक्षण केन्द्र, तबीजी फार्म के कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि) डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीजीय मसाला फसलों में जीरा एक महत्वपूर्ण फसल हैं। जीरे का उपयोग सभी सब्जियों, सूप, आचार, सॉस आदि को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता हैं। जीरे की फसल में कई हानिकारक रोगों का प्रकोप होता हैं। इनमें से झुलसा रोग का समय पर नियंत्रण नहीं करने पर काफी हानि होती हैं। इसलिए कृषकों को सलाह दी जाती हैं कि जीरे की फसल को रोगों से बचाने हेतु विभागीय सिफारिश अनुसार फफूंद नाशियों का छिड़काव करें तथा छिड़काव करते समय हाथों में दस्ताने, मुंह पर मास्क तथा पूरे वस्त्र पहने।

उन्होंने बताया कि झुलसा रोग एक कवक जनित रोग हैं इसको सामान्य भाषा में इसको काल्या रोग के नाम से भी जाना जाता हैं। फसल में फूल आने वाली अवस्था में अगर आकाश में बादल छाये रहे तो इस रोग का प्रकोप होने की संभावना बढ जाती है। रोग के प्रकोप से पौधों की पत्तियों के सिरे झुके हुए नजर आते हैं। पौधों की पत्तियां व तनों पर भूरे धब्बे दिखाई देते हैं। यह रोग पत्तियों सेे वृन्त, तने एवं बीजों पर फैल जाता हैं। इस रोग का प्रसार इतना तीव्र होता हैं कि अगर समय पर नियंत्रण ना किया जाए तो फसल को बचाना मुश्किल हो जाता हैं।

उन्होंने बताया कि इस रोग से बचाव हेतु बुवाई के 30-35 दिन बाद दो ग्राम थायोफेनेट मिथाइल प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें तथा आवश्यकतानुसार 15 दिन बाद दोहराएं अथवा रोग के लक्षण दिखाई देने पर डाईफेनोकोनाजॉल का 0.5 मिली लीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें तथा दुसरा व तीसरा छिड़काव 15 दिन के अन्तराल पर पुनः दोहराएं अथवा बुवाई के 35 दिन बाद एक मिली लीटर प्रोपीकोनाजोल का प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर आवश्यकतानुसार 15 दिन के अन्तराल पर तीन छिड़काव करें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved