Post Views 31
January 14, 2026
दयानंद महाविद्यालय के खेल मैदान पर 5151 आसनों पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन,
दिल्ली से हनुमंत कृपा पात्र रसराज जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से भक्तों को किया मंत्र मुग्ध ,बड़ी संख्या में संत महात्माओं का मिला आशीर्वाद
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार को दयानंद महाविद्यालय के खेल मैदान में अजमेर दक्षिण सनातन संस्कृति संरक्षक प्रन्यास के सौजन्य से 5151 आसनों पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल को अयोध्या नगरी का नाम दिया गया। सुंदरकांड पाठ का श्रवण कराने के लिए दिल्ली से हनुमंत कृपा पात्र रस राज जी महाराज अजमेर पहुंचे विधायक अनीता भदेल ने अपने परिवार के साथ महाराज का माला साफा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत ओर कई राजनीति ओर उद्योग जगत से जुड़े प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए।
करीब 6000 स्क्वायर फीट की अयोध्या नगरी ग्राउंड में बसाई गई। जमीन से 31 फीट ऊंचा मुख्य आसान बनाया। मंच पर अयोध्या के भगवान श्री राम की प्रति मूर्ति प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में निम्बार्क पीठाधीश्वर जगत गुरु श्याम शरण देवाचार्य महाराज सहित 15 से ज्यादा संतो का आशीर्वाद मिला। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई। आयोजन में करीब 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभाला। कार्यकर्ताओं के लिए भी एक ही रंग का धोती कुर्ता ड्रेस कोड था। विधायक अनीता भदेल ने बताया कि श्री सनातन संस्कृति संरक्षक प्रन्यास की ओर से दयानंद महाविद्यालय के खेल मैदान में आज 5151 आसन पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दिल्ली से हनुमंत कृपा पात्र रस राज जी महाराज द्वारा पाठ का सुंदर श्रवण कराया गया। आयोजन में अयोध्या नगरी बनाई गई और 10 खंड बनाए जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए आसान व सुंदरकांड की पुस्तक निःशुल्क उपलब्ध कराई पथ की पूर्णाहुति पर तुलसी का पौधा और प्रसाद वितरित किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved