Post Views 11
December 23, 2025
समान वेतन एवं उचित मजदूरी न मिलने के संबंध में जिओ टेलीकॉम से संबंधित टेक्नीशियन कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Jio / Telecom Tower Company (GSP Power) में तकनीशियन, रिंगर एवं सहायक कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन देकर समाधान की अपील की।
अखिल भारतीय टेलिकॉम संघ के बैनर तले ज्ञापन देने आए तकनीशियन और कर्मचारियों ने बताया कि हमारे साथ कई ऐसी समस्याएँ हैं, जिनके कारण हमारा वेतन एवं कार्य परिस्थितियाँ समानला एवं न्याय के अनुरूप नहीं हैं। हमारी समस्याएँ निम्नलिखित हैं- 1. सैलेरी कर्मचारियों की 135,000/- की सीमा हटाकर अलग की जाए। 2. बिना कारण बताए कर्मचारियों को नौकरी से न निकाला जाए। 3. समान कार्य के बावजूद तकनीशियन एवं रिगर कर्मचारियों का वेतन अलग-अलग दिया जा रहा है. जो संविधान के अनुच्छेद 39 का उल्लंघन है। 4.46 से 50 नेटवर्क होने के बावजूद वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है। 5. सोलर सिस्टम लगाने के दौरान रख-रखाव एवं सफाई कार्य का अतिरिक्त भत्ता नहीं मिलता, जबकि 1500/- प्रति साइट मिलना चाहिए। 6. कर्मचारियों के वेतन में भारी असमानता है किसी को ₹10,000, किसी को ₹12,000, किसी को ₹14,000-20,000 दिया जा रहा है, जबकि कार्य समान है। 7. कार्य समय सुबह 06:00 बजे से रात 09:00 बजे तक रहता है, लेकिन अतिरिक्त कार्य या रात्रि में ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। 8. 150,00000 का बीमा एवं अन्य सुरक्षा लाभ निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं दिए जा रहे हैं। 9. सामान को एक साइट से दूसरी साइट पर भेजने में कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव डाला जाता है, वाहन सुविधा नहीं दी जाती। 10. रात के समय चार पहिया वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। 11. रात में रिगर से टावर पर चढ़ने का दबाव बनाया जाता है, जो जान जोखिम में डालने जैसा है। 12. पुराने एवं नए कर्मचारियों के वेतन में व्याप्त असमानता दूर की जाए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved