Post Views 01
December 22, 2025
मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को कमजोर करने, महात्मा गांधी जी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
नेताओं ने मंच से मोदी शाह और एनडीए सरकार पर साधा निशाना
केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को कमजोर करने, महात्मा गांधी जी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश के विरोध में सोमवार को शहर जिला ओर देहात कांग्रेस की ओर से अजमेर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का धरना प्रदर्शन करीब चार घंटे चला।
मुख्य वक्ता के रूप में धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि मनरेगा में ग्राम पंचायत ही मूल आधार था कि कहां किसको काम चाहिए। अब तो ऊपर से चिट्टी आएगी। जैसे मुख्यमंत्री की आई है। जहां मर्जी आएगी, वहां पैसा मिलेगा। भाजपा के राज्यों और उन्हीं के विधायकों को पैसा पहुंचेगा।यह गरीबों के हक पर हमला किया है। यह निंदनीय है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
दिल्ली की तानाशाह सरकार व डबल इंजन की सरकार ।
जो गरीब के लिए कानून बनाए, उनको बदलने करने का प्रयास कर रही है। पहले कानून था जिससे काम मांगने पर मिलता था, आज नाम ही नहीं बल्कि उसकी मूल आत्मा ही खत्म कर दी। यह बहुत गलत है। स्टेट का भार बढ़ा दिया गया और सबसे बड़ा परिवर्तन किया कि अब काम देना है या नहीं देना ये कोई ओर तय करेगा यानि इस कानून को योजना बना दिया गया। इसके खिलाफ हम पूरी ताकत से लड़ाई
लड़ेंगे।
डोटासरा ने केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी पर भी निशाना साधा और कहा कि रामचन्द्र चौधरी की कोई कमी कोनी। कांग्रेस की कमी रही। गोडा से ऊपर धोती वाले को जीता दिया। केन्द्र को मंत्री बना दिया और चपरासी की कद्र कोनी। देवनानी भी भारी पड़े है। छोड़ और छुटटी कर। अफसरों के लिए कहा कि फेसटाइम पर बात करते है, मैं कोई लुगाई नहीं हूं। बोल दिया कि फेस टाइम पर बात नहीं करनी, जो भी बात करनी हो, वो नार्मल कॉल पर करें,लैंड लाइन पर करें होने वाला काम तो करना पड़ेगा।
पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा,शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, देहात अध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेंद्रसिंह राठौड़, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी,पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष विजय जैन, पूर्व मंत्री नसीम अख़्तर,हेमंत भाटी, रामनारायण गुर्जर ,महेंद्र सिंह गुर्जर , नाथु राम सिनोदिया सहित शहर व देहात के वरिष्ठ कांग्रेसी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से गांव, किसान का विकास हो रहा है। रोजगार की गारंटी है और उसे कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि अरावली हमारी सब कुछ है और इसे खोदकर खुद के घर भरना चाहते हैं। राजस्थान के लोगों की जीवन रेखा है और उस पर हथोड़ा चलाने का प्रयास किया जा रहा है। तानाशाह सरकार है। अवैध खनन माफिया के दबाव में सुप्रीम कोर्ट में अरावली के खिलाफ पैरवी की। हम इसका बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे। डोटासरा ने कहा कि यह दिल्ली की तानाशाह सरकार व डबल इंजन की सरकार जो गरीब के लिए कानून बनाए, उनको बदलने का प्रयास कर रही है। स्टेट का भार बढ़ा दिया गया और सबसे बड़ा परिवर्तन किया कि अब काम देना है या नहीं देना। यानि इस कानून को योजना बना दिया। इसे खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे।
गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि ग्राम पंचायत ही मूल आधार था कि कहां किसको काम चाहिए। अब तो ऊपर से चिट्टी आएगी। जैसे मुख्यमंत्री की आई है। जहां मर्जी आएगी, वहां पैसा मिलेगा। यह गरीबो के हक पर वार किया है। यह निंदनीय है। इसका पुरजोर विरोध करेंगे।कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार को संविधान के खिलाफ और गोडसे के अनुयाई बताते हुए अनेक तंज कसे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved