For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 113903368
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डॉ. विनोद कुमार के अथक प्रयासों से राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा मे हुआ भवन का शिलान्यास, 44 लाख की लागत से बनेगा भवन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा शुक्रवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम रोड़वेज के केन्द्रीय बस स्टेण्ड का निरीक्षण किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित  |  Ajmer Breaking News: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के उपलक्ष में जुटाई सहायता राशि |  Ajmer Breaking News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा अजमेर दक्षिण में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बढ़ती चोरी की वारदातें: केशव ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास नाकाम, स्थानीय नागरिक की सतर्कता से बची बड़ी घटना, सीसीटीवी कैमरों कैद आरोपी |  Ajmer Breaking News: प्रस्तावित भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत कृषि भूमि को अधिग्रहण करने की एवज में दी जा रही मुआवजा राशि बढ़ाने या जमीन के बदले जमीन आवंटित करने की मांग को लेकर किसान पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 02.12.2025 को जो अधिसूचना जारी की गई है उससे नीति पत्र लेखकों ने गुस्सा है। |  Ajmer Breaking News: भूमि पूजन के साथ 200 कुंडीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ की तैयारियों का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, में विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन  | 

अजमेर न्यूज़: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के उपलक्ष में जुटाई सहायता राशि

Post Views 01

December 5, 2025

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का उद्देश्य बहादुर और शहीद सैनिकों को सम्मान देना, बुजुर्ग सैनिकों तथा शूरवीरों को याद करना तथा सेवारत सैनिकों के साथ समस्त राष्ट्र की एकजुटता को दर्शाना है

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के उपलक्ष में जुटाई सहायता राशि
                          अजमेर, 5 दिसम्बर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से शुक्रवार 5 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। व्यक्तियों को विशेष झंडे भेंट कर स्वैच्छिक धनराशि एकत्रित की गई। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ए. के. साहा द्वारा सर्वप्रथम जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु को झण्डा दिवस का स्टीकर लगाया गया। साथ ही अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के झंडा दिवस के स्टीकर लगाए गए।
                          सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का उद्देश्य बहादुर और शहीद सैनिकों को सम्मान देना, बुजुर्ग सैनिकों तथा शूरवीरों को याद करना तथा सेवारत सैनिकों के साथ समस्त राष्ट्र की एकजुटता को दर्शाना है। आम जनता का सहयोग तथा भागीदारी हासिल करने के लिए यह दिन युद्ध विकलांग तथा शहीदों के परिवारों का पुनर्वास, सेवारत तथा सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण तथा पुनर्वास के लिए मनाते हैं। इस दिन जनता से दान एकत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इस झण्डे में सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों को दर्शाते लाल, गहरे गीले एवं हल्के नीले रंग है। 
                          कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी एवं श्रीमती वन्दना खोरवाल, कोषाधिकारी श्री भागीरथ सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्टीकर भेंटकर स्वैच्छिक अनुदान प्राप्त किया गया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved