Post Views 01
December 5, 2025
दयानंद कॉलेज के शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन नियमित नियुक्ति अब तक नहीं मिली।धरने के दौरान कॉलेज में सभी शैक्षणिक, प्रशासनिक और प्रबंधन से जुड़े काम पूरी तरह से बंद रहे।हालाँकि, छात्रों के हित में विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित परीक्षाएँ जारी रहेंगी।“अजमेर के दयानंद कॉलेज में कर्मचारियों की नाराजगी आज खुलकर सामने आ गई है।शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारी 05 दिसंबर 2025 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।उनकी मांग है कि वर्षों से लगातार काम करने वाले सभी कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति दी जाए…कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई न्यायोचित निर्णय नहीं लिया गया।”“कर्मचारियों का दावा है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है…लेकिन अगर प्रबंधन ने उनकी मांगों पर समय पर निर्णय नहीं लिया तो संघर्ष को और भी व्यापक करने की चेतावनी दी गई है।”
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved