Post Views 01
December 3, 2025
जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा किया गया सैटेलाईट चिकित्सालय का निरीक्षण
अजमेर, 3 दिसंबर। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा बुधवार को राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय आदर्श नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का लाभ प्रत्येक मरीज तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा चिकित्सालय में हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार चिकित्सालय में साफ सफाई की कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। संपूर्ण चिकित्सालय परिसर विशेष रूप से शौचालय आदि में समय पर साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद जिला कलक्टर द्वारा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का निरीक्षण किया गया। यहां उपस्थित स्टाफ द्वारा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना में लाभांवित आईपीडी मरीजों की संख्या 1200 है। भर्ती मरीजों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ दिया जा रहा है।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा प्रथम तल पर स्थित जनरल वार्ड का निरीक्षण किया गया। वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों से ईलाज तथा स्टाफ के विषय में जानकारी ली गई। वार्ड का निरीक्षण संतोषजनक पाया गया। इसके पश्चात तृतीय तल पर स्थित प्री-फेबरिकेटड वार्ड का निरीक्षण किया गया, जिसमे संतोषजनक पाया गया।
उन्होंने भूतल स्थित हेल्प डेस्क के सामने डीडीसी 3 का निरीक्षण भी किया। यहां दवाइयों की एक्सपायरी दिनांक, दवाईयों की इश्यू करने की दिनांक के बारे में जानकारी ली। आशिक होने पर दवाई अग्रिम उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अवधिपार दवाओं का संधारण निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। समस्त जानकारी उपस्थित फर्मासिस्ट व ऑपरेटर द्वारा दी गयी, इसमें भी निरीक्षण संतोषजनक पाया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved