Post Views 121
December 1, 2025
उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर अपराध का खुलासा हुआ है। अपनी लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर को पीड़िता की मां ने सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पति से अलग होने के बाद चंद्रशेखर पारिख के साथ लिव-इन में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी पिछले एक महीने से नाबालिग लड़की का शोषण करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध प्रकोष्ठ) माधुरी वर्मा को सौंपी। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू हुई। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया था और महिलाओं की वेशभूषा पहनकर शहर में घूम रहा था। तकनीकी निगरानी और सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। अग्रिम जांच जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी अजय सिंह राव और पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved