Post Views 01
November 26, 2025
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियक विभाग ने एक और बड़ी चिकित्सा सफलता हासिल की है। यहां के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हार्ट के गंभीर रोग से पीड़ित मरीज का सफल बाईपास सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज को लंबे समय से हृदय संबंधी समस्या थी, जिसके बाद उसकी विस्तृत जांच कर बाईपास सर्जरी का निर्णय लिया गया। निर्धारित समय पर ऑपरेशन किया गया और डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को पूरी सफलता के साथ संपन्न किया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उसे राहत मिल रही है।
इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद खरे ओर प्राचार्य डॉक्टर अनिल सामरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जेएलएन अस्पताल में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के दम पर हार्ट से जुड़ी जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। उन्होंने इसे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में अहम उपलब्धि बताया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved