Post Views 21
November 24, 2025
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत एक होटल के कर्मचारी पर भीलवाड़ा की रहने वाली एक महिला ने 2 साल पूर्व दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर शुरू किया अनुसंधान
अजमेर के क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत एक होटल में भीलवाड़ा निवासी एक महिला जायरीन ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया है। भीलवाड़ा से क्लॉक टॉवर थाने में ट्रांसफर हुई शिकायत में पीड़िता ने होटल के कर्मचारी पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे अचेत कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी अश्लील फोटो वीडियो के जरिए उसे पिछले 2 साल से ब्लैकमेल कर रहा है।
भीलवाड़ा के एक थाने में दी गई शिकायत पर क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
क्लॉक टावर थाना प्रभारी बीका राम काला ने बताया कि 2 साल पहले जियारत के लिए अजमेर आई पीड़िता क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक होटल में रुकी थी। इस दौरान होटल स्टाफ ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया ओर उसके साथ गलत काम किया साथ ही उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया है की अश्लील फोटो वीडियो से पिछले 2 साल से लगातार आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
आरोपी ने पीड़िता का पीछा छोड़ने के लिए 5 लाख रुपए डिमांड भी की ऐसा आरोप भी लगाया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved