For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 110965737
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कांग्रेस संगठन सृजन  अभियान - संवाद, समर्पण और जनसेवा की नई दिशा - तवर कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष का फैसला सचिन पायलेट पर छोडा |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के पास बने विद्युत पैनल में हुआ शॉर्ट सर्किट, |  Ajmer Breaking News: सामाजिक संस्थाएं कर रही है बेहतर कार्य= तंवर ,,, लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू किया संगठन सर्जन अभियान=राठौड़ |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधिकारियों के साथ गृहमंत्री अमित शाह का संवाद, राजस्थान में कुल 29 पुलिस थानों में वीसी माध्यम से किया संवाद, |  Ajmer Breaking News: 17 अक्टूबर शुक्रवार रात ज्ञान विहार गेट के बाहर बीके कॉल नगर अजमेर में इंतजार सांवरे का नामक भजन संध्या का होगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास के नारे को बुलंद करने के लिए पुलिस ने अपराधियों की कराई  पैदल परेड, |  Ajmer Breaking News: भोले भाले लोगों को लोभ प्रलोभन देकर बैंक खातों की उनसे खरीद फरोख्त कर साईबर अपराध में उनके खातों को उपयोग में लेने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफतार  |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत दिनदहाड़े शातिर महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर घर-घर झांकने के बाद चोरी की वारदात को दे रही थी अंजाम, |  Ajmer Breaking News: दरगाह इलाके की होटल और रेस्टोरेंट में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे,  |  Ajmer Breaking News:  वार्ड नं. 25 में एडवोकेट मनीष हजारी के पास गली से डा. लौंगानी के पास गली के अन्दर सडक व एके. मेडिकल तक सीसी सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास | 

अजमेर न्यूज़: सामाजिक संस्थाएं कर रही है बेहतर कार्य= तंवर ,,, लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू किया संगठन सर्जन अभियान=राठौड़

Post Views 71

October 13, 2025

केन्द्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने निभाया सामाजिक सरोकार का दायित्व,जैन साध्वी व संत का लिया आशीर्वाद और विशेष बच्चो तथा बुजुर्गो से की मुलाकात

सामाजिक संस्थाएं कर रही है बेहतर कार्य= तंवर

लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू किया संगठन सर्जन अभियान=राठौड़

केन्द्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने निभाया सामाजिक सरोकार का दायित्व

जैन साध्वी व संत का लिया आशीर्वाद और विशेष बच्चो तथा बुजुर्गो से की मुलाकात

अजमेर 13 अक्टुबर , एआईसीसी केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने सोमवार को सामाजिक सरकारों से जुड़े कई कार्यकमों में शिरकत की और अपनी सहभागिता निभाई। केंद्रीय पर्यवेक्षक तंवर व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बीके कौल नगर मणिपुंज संस्थान में जैन साध्वियों के आशीर्वाद कार्यक्रम, हरिभाऊ उपाध्याय नगर जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम, शास्त्रीनगर लाडली घर व चाचियावास मीनू स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत कर सामाजिक सरोकार का दायित्व निभाया। उन्होंने बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया विशेष बच्चो तथा दृष्टिबाधित बालिकाओं से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 
कार्यक्रम के मौके पर पर्यवेक्षक अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीति के साथ साथ रचनात्मक कार्य व सामाजिक सरोकारों से औत प्रोत कार्य भी करती है, ऐसी संस्थाओं को हर संभव सहयोग करने की आवश्यकता है। अपने लिए तो सभी जीते हैं, परंतु ऐसे लोगों के लिए जीना मायने रखता है और ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। उन्होंने कहा ऐसी सामाजिक संस्थाएं बेहतर कार्य कर रही है ऐसे में सरकारों को भी अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं में इन संस्थाओं के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशन में देशभर में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। अजमेर में भी अभियान के तहत बैठके आयोजित की जा रही है। और केंद्रीय पर्यवेक्षक लोगो से वन टू वन मुलाकात कर और उनके साथ रायशुमारी कर जिलाध्यक्ष बनाने के लिए राय ले रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच लोकतंत्र को मजबूत करने की रही है। इसी सोच के चलते यह संगठन सृजन अभियान शुरू किया और अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में भी लोगों की पूरी भागीदारी सुनिश्चित हो और लोगों की राय से ही जिलाध्यक्ष बने इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरे देश में कार्य कर रही है, जिससे लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्थाओं के सहयोग व मदद के लिए हमेशा हाजिर रहेंगे। इस दौरान पर्यवेक्षक अशोक तंवर व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने 
मणीपुंज संस्थान, बी के कौल नगर में 100 वर्षीय महाश्रमणी राजस्थान सिंहनी शताब्दी गौरवान्विता गुरुमाता महासती श्री पुष्पवती ( माताजी ) म. सा., डॉ श्री राजमती जी म. सा. व अन्य महाराज सा से आशीर्वाद प्राप्त किया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved