For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 110231013
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भाजपा सेवा पखवाड़े के दौरान 2 अक्टूबर रेलवे स्टेशन के सामने शहीद स्मारक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को सुचारू रूप से धोया एवं सफाई की।  |  Ajmer Breaking News: राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन.जो देता है वही देवता, भगवान देता है लेता नही  चम्पालाल महाराज  |  Ajmer Breaking News: गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में अत्यधिक एनेस्थीसिया मशीन का विधायक अनीता पटेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: नौ दिनों के लिए माता रानी को घरों और पंडालों में विराजित कर विधि विधान से सेवा पूजा अर्चना करने के बाद दशहरे के दिन माता प्रतिमाओं को किया विसर्जित, |  Ajmer Breaking News: गंज थाना पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन और दलाल, 1लाख 80 हजार रुपए लूट कर ले गई थी दुल्हन, पुलिस ने गिरफ्तार कर ₹5000 किए बरामद,अदालत में किया पेश |  Ajmer Breaking News: संगीतमय सुंदरकांड का समूह पाठ 9257 दिनों से निरंतर जारी,विश्व विख्यात अश्विन पाठक जी के स्वरमुख से |  Ajmer Breaking News: गांधी जयंती पर पुष्कर के राम धाम चौराहा स्थित गांधी स्मारक पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने किया बापू को याद, माल्यार्पण कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फुलेरा थानाधिकारी और दलाल 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन,जो देता है वही देवता, भगवान देता है लेता नही  चम्पालाल महाराज  | 

राजस्थान न्यूज़: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भाजपा सरकार पर लगाएं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बोले- बिना पर्ची कटे नहीं होता कोई काम

Post Views 41

October 2, 2025

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने जन्मदिन पर कांग्रेस वॉर रूम, जयपुर में मीडिया से रूबरू हुए।

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिना पैसा और पर्ची कटवाए कोई काम नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि एक काम के लिए तीन-तीन जगह पर्चियां कटवानी पड़ रही हैं और इस प्रक्रिया में आरएसएस का हस्तक्षेप भी शामिल है।

ट्रांसफर में भारी गड़बड़ी का आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि हाल ही में हुए 5000 प्रिंसिपल के तबादलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने बताया कि जनवरी से पर्चियां कटनी शुरू हुईं और सितंबर के आखिर में लिस्ट आउट हुई। उन्होंने दावा किया कि पहले 800 नामों की सूची बनी, फिर सीएमओ में लिस्ट 1100 तक पहुंची, इसके बाद आरएसएस के पास गई तो 1700-1800 नाम जुड़ गए। अंततः अधिकारियों और दलालों के हाथों में लिस्ट पहुंचने के बाद 4500 ट्रांसफर हुए जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े।

केंद्र सरकार पर भी निशाना

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 साल तक जीएसटी में जनता को लूटा। अब जब बिहार चुनाव के समय सिंहासन डगमगाने लगा, तो राहत का दिखावा करते हुए जीएसटी दरें कम की गईं। लेकिन हकीकत यह है कि न तो कोई सामान सस्ता हुआ और न ही आम आदमी की आय में कोई राहत मिली।

भाजपा पर चुनावी धांधली के आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार दो तरीकों से वोट चोरी करती है। पहला तरीका है चुनाव आयोग के अफसरों को अपने पक्ष में करके फर्जी वोट जुड़वाना और डालना। दूसरा तरीका है वोटर लिस्ट से विपक्षी मतदाताओं के नाम कटवाना। उन्होंने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र की हत्या है।

निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर चुनौती

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को कड़ी चुनौती देने का दावा किया। उन्होंने कहा, “भाजपा चुनाव टाल सकती है, लेकिन जब भी चुनाव होंगे, जनता उन्हें उनकी औकात दिखा देगी।”

जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने जन्मदिन पर कांग्रेस वॉर रूम, जयपुर में मीडिया से रूबरू हुए। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस विधायक मौजूद थे। वॉर रूम के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और शहर में जगह-जगह होर्डिंग-बैनर लगाए गए। आयोजन को डोटासरा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved