Post Views 41
October 2, 2025
गांधी जयंती पर पुष्कर के राम धाम चौराहा स्थित गांधी स्मारक पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने किया बापू को याद, माल्यार्पण कर किया नमन
पुष्कर नगर परिषद की ओर से महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पुष्कर के रामधाम चौराहा पर गांधी जी की मूर्ति पर माला पहना कर गांधी जयंती मनाई गई ।रामधाम चौराहा से नगर परिषद तक स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर संदेश दिया।उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तवर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ,कनिष्ठ अभियंता सम्पत मेघवाल,कार्यवाहक सफाई निरीक्षक संतोष नागौरा ,कार्यालय सहायक योगेश शर्मा,डोर टू डोर इंचार्ज राकेश ,प्रवीण शांति निकेतन स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहें।इसी तरह पुष्कर के रामधाम चौराहा पर आज महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्कर ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस सहित अग्रिम संगठन के द्वारा महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई ।कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा ने दी।वहीं पुष्कर के रामधाम चौराहा पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज पुष्कर भाजपा मंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जयंती कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण वैष्णव ने दी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved