For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 110225950
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भाजपा सेवा पखवाड़े के दौरान 2 अक्टूबर रेलवे स्टेशन के सामने शहीद स्मारक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को सुचारू रूप से धोया एवं सफाई की।  |  Ajmer Breaking News: राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन.जो देता है वही देवता, भगवान देता है लेता नही  चम्पालाल महाराज  |  Ajmer Breaking News: गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में अत्यधिक एनेस्थीसिया मशीन का विधायक अनीता पटेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: नौ दिनों के लिए माता रानी को घरों और पंडालों में विराजित कर विधि विधान से सेवा पूजा अर्चना करने के बाद दशहरे के दिन माता प्रतिमाओं को किया विसर्जित, |  Ajmer Breaking News: गंज थाना पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन और दलाल, 1लाख 80 हजार रुपए लूट कर ले गई थी दुल्हन, पुलिस ने गिरफ्तार कर ₹5000 किए बरामद,अदालत में किया पेश |  Ajmer Breaking News: संगीतमय सुंदरकांड का समूह पाठ 9257 दिनों से निरंतर जारी,विश्व विख्यात अश्विन पाठक जी के स्वरमुख से |  Ajmer Breaking News: गांधी जयंती पर पुष्कर के राम धाम चौराहा स्थित गांधी स्मारक पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने किया बापू को याद, माल्यार्पण कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फुलेरा थानाधिकारी और दलाल 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन,जो देता है वही देवता, भगवान देता है लेता नही  चम्पालाल महाराज  | 

अजमेर न्यूज़: नौ दिनों के लिए माता रानी को घरों और पंडालों में विराजित कर विधि विधान से सेवा पूजा अर्चना करने के बाद दशहरे के दिन माता प्रतिमाओं को किया विसर्जित,

Post Views 31

October 2, 2025

आजाद पार्क में बनाए गए अस्थाई कुंड में घर और पांडालों से लाई गई सैकड़ो दुर्गा माता की मूर्तियों को दी गई विदाई

शारदीय नवरात्र में नौ दिनों के लिए माता रानी को घरों और पंडालों में विराजित कर विधि विधान से सेवा पूजा अर्चना करने के बाद दशहरे के दिन माता प्रतिमाओं को किया विसर्जित,

आजाद पार्क में बनाए गए अस्थाई कुंड में घर और पांडालों से लाई गई सैकड़ो दुर्गा माता की मूर्तियों को दी गई विदाई

शारदीय नवरात्र के मौके पर माता भक्तों द्वारा नौ दिनों तक घरों और पंडालून में माता रानी को विराजित कर नियमित सुबह और शाम पूजा अर्चना सेवा आदि की गई लेकिन आज दशहरे के दिन विधि अनुसार दुर्गा माता की प्रतिमाओं को से सम्मान ढोल बाजों के साथ विदाई भी दी गई माता भक्तों ने बताया कि 9 दिनों तक माता रानी के साथ पूजा अर्चना और गरबा नृत्य की बीच ऐसा संबंध बना की माता रानी को विदाई देने की इच्छा नहीं है लेकिन विधि का विधान है सभी को आना है और सभी को जाना है इसी परंपरा को निर्वहन करते हुए आज भारी मन से माता रानी की प्रतिमाओं को आजाद पार्क में बनाए गए अस्थाई कुंड में विसर्जित किया गया है विसर्जन से पूर्व माता रानी की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद भी बांटा गया भक्तों ने कहा कि माता रानी हर वर्ष आए और सभी का कल्याण करें सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें ऐसी ही कामना की गई है।
 विसर्जन के मौके पर अजमेर में 400 से ज्यादा छोटी बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। आजाद पार्क में नगर निगम की ओर से व्यवस्था की थी, वहीं कई इलाकों में क्षेत्रवासियों ने अपने स्तर पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सवारी रवाना होने से पहले माता जी की पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। इसके बाद यात्राएं निकाली गई। सुबह 10 बजे बाद से ही शहरवासी टेंपो अन्य वाहनों में माता जी की प्रतिमाएं लेकर रवाना होने लगे। ढोल और डीजे के साथ भक्तगण आजाद पार्क पहुंचे।
आजाद पार्क में मेले जैसा माहौल रहा। खास बात यह रही की 70% प्रतिमाएं छोटी थी, इसलिए कुंड में विसर्जन करने के लिए ज्यादा लाइन नहीं लगी। नगर निगम की ओर से सुबह ही माता दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved