For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 110225798
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भाजपा सेवा पखवाड़े के दौरान 2 अक्टूबर रेलवे स्टेशन के सामने शहीद स्मारक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को सुचारू रूप से धोया एवं सफाई की।  |  Ajmer Breaking News: राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन.जो देता है वही देवता, भगवान देता है लेता नही  चम्पालाल महाराज  |  Ajmer Breaking News: गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में अत्यधिक एनेस्थीसिया मशीन का विधायक अनीता पटेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: नौ दिनों के लिए माता रानी को घरों और पंडालों में विराजित कर विधि विधान से सेवा पूजा अर्चना करने के बाद दशहरे के दिन माता प्रतिमाओं को किया विसर्जित, |  Ajmer Breaking News: गंज थाना पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन और दलाल, 1लाख 80 हजार रुपए लूट कर ले गई थी दुल्हन, पुलिस ने गिरफ्तार कर ₹5000 किए बरामद,अदालत में किया पेश |  Ajmer Breaking News: संगीतमय सुंदरकांड का समूह पाठ 9257 दिनों से निरंतर जारी,विश्व विख्यात अश्विन पाठक जी के स्वरमुख से |  Ajmer Breaking News: गांधी जयंती पर पुष्कर के राम धाम चौराहा स्थित गांधी स्मारक पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने किया बापू को याद, माल्यार्पण कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फुलेरा थानाधिकारी और दलाल 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन,जो देता है वही देवता, भगवान देता है लेता नही  चम्पालाल महाराज  | 

अजमेर न्यूज़: संगीतमय सुंदरकांड का समूह पाठ 9257 दिनों से निरंतर जारी,विश्व विख्यात अश्विन पाठक जी के स्वरमुख से

Post Views 41

October 2, 2025

04 अक्टूबर के सभी 2121 आसन आरक्षित अजमेर में होगा 11वां पाठ

संगीतमय सुंदरकांड का समूह पाठ 9257 दिनों से निरंतर जारी,विश्व विख्यात अश्विन पाठक जी के स्वरमुख से
04 अक्टूबर के सभी 2121 आसन आरक्षित अजमेर में होगा 11वां पाठ

    अजमेर 02 अक्टूबर। भूकर चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नये नगर निगम के पास, गोकुल ग्रीन अपार्टमंेन्ट, बी-ब्लॉक, पंचशील अजमेर में गुजरात वाले पूज्य गुरूजी श्री अश्विन पाठक अपने मुखारविंद से विशाल सुंदरकांड का पाठ शनिवार 04 अक्टूबर को सांय 6ः30 बजे करेगे। ट्रस्ट के प्रदीप चौधरी ने बताया कि सभी 2121 आसन बुक हो चुके है, परन्तु बगैर आसन के भी भक्तजन सुन्दरकांड पाठ कर सकेंगे। अजमेर स्थित गोकुल ग्रीन अपार्टमेंट के समीप आयोध्या नगरी की तरह सजाया जाएगा। जहां पर पंडाल में आठ खण्ड बनाए गए है। पुरूषजन लव-कुश, महिलाएं माता जानकी-उर्मिला-मांडवी-श्रुतकीर्ति खण्ड व कुर्सीयों पर वृद्ध पिताजनों के लिए दशरथ खण्ड और वृद्ध माताओं के लिए कौशल्या खण्ड सहित 4000 से ज्यादा श्रृद्धालु सामुहिक सुन्दरकांड पाठ करेंगे। पाठ करने वाले सभी धर्म प्रेमियों को सुंदरकांड पुस्तिका, राममयी दुपट्टा व अन्त में प्रसाद वितरण किया जाएगा। पुरूष सफेद कुर्ते-पजामंे व माताऐं व बहनों को चुंदडी वाली पोशाक पहनकर आने के लिए आग्रह किया गया है। 
    समन्वयक कंवल प्रकाश ने बताया कि आंधी हो या तूफान अहमदाबाद वाले परम पूज्य गुरु जी अश्विन पाठक निशुल्क सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ पिछले 25 वर्षो से भी ज्यादा लगातार देश के  विभिन्न राज्यों के शहरों, कस्बों, गावों, कई विदेशों में सामुहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजित कर रहे है। 4 अक्टूबर को 9417 वां पाठ होगा, अब तक 9257 दिन से लगातार कर रहे है। अजमेर में पाठकजी के पूर्व में 10 पाठ शहर में तथा जिले में 20 पाठ सुंदरकांड पाठ को आयोजित हो चुके है। 
    भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि आगमन मार्ग नये नगर निगम के सामने प्रवेश द्वार दिया जायेगा, जहां पदवेश व जल व्यवस्था, स्वागत कक्ष, मेडिकल की विशेष टीम, स्कूटर, कार पार्किग की समूचित व्यवस्था की गई है। आसनधारियों को रजिस्ट्रेशन कूपन लाना आवश्यक है। अंत में मोबाईल की टांर्च जलाकर आरती की जायेगी।
    सुंदरकांड पाठ को आयोजन के लिए कमेटियांे को जिम्मदारियां सौंपी गई है। आसानधारियों से आग्रह है कि सांय 6ः30 बजे से पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर ले व पीने के पानी की बोतल साथ लेकर आये जिससे पाठ प्रारंभ होने के बाद कोई दिक्कत ना हो। जो पहले आयेगा व पहले आगे स्थान पायेगा।
    अजमेर की विभिन्न संस्थाऐं केशव माधव परमार्थ मण्डल, विश्व हिन्दू परिषद, शांतात्मा व्यास व मेंघीतुलसी किशनानी स्मृति संस्थान, समस्त मानस मण्डल, तुलसी सेवा संस्थान, लखदातार सखी मंडल, केशव माधव कीर्तन मण्डल, हनुमंत शक्ति जागरण, मानव मण्डल पट्टी कटला, झरनेश्वर ट्रस्ट व पंचशील की समितियांे के भक्त स्वयंसेवक इसमें अपनी पूर्ण भूमिका निभा रहे है।
    केशव माधव परमार्थ मंडल ने 2011 में कराया था 5151 आसनांें पर पाठ
केशव माधव परमार्थ मंडल द्वारा 5151 आसन पर विश्राम स्थली पर पाठकजी का पाठ अजमेर में स्व.सुरेश शर्मा जी व उनके सहयोगियों द्वारा किया गया था, जिसमें 20000 से भी ज्यादा श्रद्धालु ने भाग लेकर रिकॉर्ड बनाया था।
किशनगढ़ में होगा पाठक जी का रविवार को पाठ
05 अक्टूबर सायं 5ः30 बजे भादू चेरीटेबल ट्रस्ट के बैनर तले क्रिस्टल पार्क के सामने, लिंक रोड़, किशनगढ़ आयोजित होगा जिसमें 1111 आसन आरक्षित कर लिये गये है। सनातन परिवार व मानस मंडल किशनगढ़ के कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved