Post Views 41
September 29, 2025
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर मिथुन मन्हास रविवार को 37वें BCCI अध्यक्ष चुने गए। मुंबई स्थित BCCI ऑफिस में हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान मन्हास को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
क्रिकेट से प्रशासन तक का सफर
मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट में डोमेस्टिक स्तर पर बड़ा नाम रहे हैं। वे लंबे समय तक दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के लिए रणजी क्रिकेट खेलते रहे। क्रिकेट करियर के बाद उन्होंने क्रिकेट प्रशासन और कोचिंग में सक्रिय भूमिका निभाई और अब देश के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड की कमान संभाल ली है।
राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया सचिव पद बने रहेंगे। वहीं, कर्नाटक और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट कोषाध्यक्ष बने हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया नए संयुक्त सचिव होंगे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मन्हास को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा— “मिथुन मन्हास आधिकारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष बन गए हैं।” उनके संदेश के बाद क्रिकेट जगत और प्रशंसकों ने भी मन्हास को बधाइयों से नवाजा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved