Post Views 01
September 12, 2025
स्वास्तिक नगर में जलप्रलय से प्रभावित परिवारों को राहत देने में सरकार व प्रशासन कर रहा सिर्फ औपचारिकता
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कैंप लगाकर प्रभावित परिवारों को दी सहायता,खाद्य सामग्री, शिक्षण सामग्री व कपड़े किए भेंट
अजमेर। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर उत्तर विधानसभा के स्वास्तिक नगर में आज बोराज तालाब की पाल टूटने से हुई जलप्रलय से प्रभावित परिवारों को सहायता सामग्री भेंट की। राहत शिविर के दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री, शिक्षण सामग्री व वस्त्र भेंट किए। लोगों को आटे के कट्टा, चावल, तेल, साबुन सहित एक महीने की खाद्य सामग्री दी गई। इसके अलावा बच्चों को स्कूल ड्रेस, टीशर्ट, लोवर, बिस्तर भी दिए गए। साथ ही लोगों के घरों में जाकर आंखों से नुकसान को देखा और सरकार से राहत दिलाने की बात कही।
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि स्वास्तिक नगर, विनायक नगर व रावत कॉलोनी में बोराज तालाब टूटने से लोगों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। तालाब टूटने की आपदा आने के बाद उत्तर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष अपनी टीमों के साथ लोगो की मदद के लिए कार्य कर रहे है। लगातार भोजन व राहत सामग्री वितरित कर पीड़ित परिवारों की सहायता कर रहे है। आपदा के बाद उत्तर विधानसभा कांग्रेस की टीम ने घर घर जाकर सर्वे किया और नुकसान की रिपोर्ट बनाई है। इस रिपोर्ट को राज्य सरकार को भेजेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को सर्वे रिपोर्ट देंगे। ताकि लोगों को सही समय पर मुआवजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी यहां का दौरा किया था और पीड़ित लोगों से मिले थे और सरकार से शीघ्र राहत देने की मांग की थी। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता समर्पित होकर पीड़ितों की सेवा कर रहे है। लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन के स्तर पर पीड़ित लोगों को नाम मात्र की राहत दी जा रही है। जिस पर लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आई। पीड़ित लोगो ने मुझसे कहा कि प्रशासन के अधिकारियों ने नुकसान की भरपाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, अब तक सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही है, जबकि लोग खाने पीने के लिए तड़प रहे है। राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल पीड़ित लोगो को तत्काल स्पेशल पैकेज देकर राहत प्रदान करे, ताकि लोगों को कुछ मदद मिल सके। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी लोगों को राहत दिलाने के ठोस कदम उठाए, क्योंकि यह विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का विधानसभा सभा क्षेत्र है। राठौड़ ने कहा कि जब स्वास्तिक नगर के हालात सामान्य नहीं होंगे तब तक राशन सामग्री, शिक्षण, कपड़े की सेवा जारी रहेगी। इस दौरान राठौड़ ने लोगो की समस्या का समाधान करने के लिए एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड़ से भी बातचीत की।
इस दौरान पार्षद पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल, नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, सेवादल शहर अध्यक्ष देशराज मेहरा, , मंडल अध्यक्ष छोटू सिंह रावत, भंवर सिंह राठौड़, पंकज छोटवानी, निमेष चौहान, हेमंत जसोरिया, राजेश गोड़ीवाल, निर्मल पारीक सुमित मित्तल, विकास चौहान, पीयूष सुराणा, महेंद्र जोधा, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved