For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 108970432
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वास्तिक नगर में जलप्रलय से प्रभावित परिवारों को राहत देने में सरकार व प्रशासन कर रहा सिर्फ औपचारिकता |  Ajmer Breaking News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एडीए ने सेवन वंडर्स को युद्ध स्तर पर तोड़ने की कार्रवाई की शुरू |  Ajmer Breaking News: एयरफोर्स में कार्यरत अजमेर की 26 वर्षीय पुलकित टांक की गोली लगने से हुई मृत्यु, एयरफोर्स ने ससम्मान  तिरंगे ध्वज के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकरदिवंगत पुलकित को दी अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सभी शाखाओं में निकलेगा दिव्य पथ संचलन |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला, प्रशासनिक बैठक मे तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ़ दरगाह से मुल्क के नए नायब सदर सीपी राधाकृष्णन को बधाई |  Ajmer Breaking News: कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती पर  संगोष्ठी का हुआ आयोजन, कर्नल बैंसला का संघर्ष और विचार समाज के लिए सदैव रहेंगे प्रेरणा स्रोत- श्री भड़ाना  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोराज तालाब जलभराव पीड़ितों को बांटेंगे राहत राशि |  Ajmer Breaking News: स्वदेशी अपनाकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं कैडेट- देवनानी, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन |  Ajmer Breaking News: नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के अंतर्गत फसल विचार गोष्ठी का आयोजन , प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करना होगा- भागीरथ चौधरी  | 

अजमेर न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एडीए ने सेवन वंडर्स को युद्ध स्तर पर तोड़ने की कार्रवाई की शुरू

Post Views 01

September 12, 2025

पुलिस के पहरे के बीच पोकलेन मशीन और जेसीबी मशीनों से 12 करोड़ की लागत से बने सेवन वंडर्स को किया जा रहा है नेस्तानाबूद 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एडीए ने सेवन वंडर्स को युद्ध स्तर पर तोड़ने की कार्रवाई की शुरू

पुलिस के पहरे के बीच पोकलेन मशीन और जेसीबी मशीनों से 12 करोड़ की लागत से बने सेवन वंडर्स को किया जा रहा है नेस्तानाबूद 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आखिर शुक्रवार को अजमेर विकास प्राधिकरण सेवन वंडर्स को तोड़ने की  कार्रवाई शुरू कर दी।सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने पहले आनासागर वैटलैंड में बनाए गए सेवन वंडर्स को हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद केवल एक प्रतिमा को हटाकर नीचे रखा गया था। इन्हें तोड़ने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर निकाला था, लेकिन केवल एक ही कंपनी ने बोली लगाई थी।  जिला प्रशासन ने कोर्ट में दिए हलफनामे में 17 सितंबर तक सेवन वंडर्स तोड़ने की जानकारी दी थी। लेकिन अब डेडलाइन नजदीक आते ही युद्ध स्तर पर तोड़ने की कार्यवाही शुरु की गई है। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेवन वंडर्स का निर्माण करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से एडीए ने किया था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2022 में इसका विधिवत उद्घाटन किया था। जिसको उपरांत यहां भारी संख्या में शहर वासियों और पर्यटकों की भीड़ इसे देखने के लिए आने लगी। यहां पार्किंग सहित सेवेन वंडर्स को देखने के लिए टिकट भी लगा जिसका टेंडर लाखों रुपए में दिया गया था ।आज उस स्थान को वीरान करने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आनासागर झील के आस-पास वेटलैंड खत्म करने और मास्टर प्लान की अवहेलना के आरोप लगाते हुए एडवोकेट एवं पूर्व पार्षद अशोक मलिक ने 11 मार्च 2023 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में रिट याचिका दायर की थी। 11 अगस्त 2023 को एनजीटी की भोपाल बेंच ने अपने आदेश में सेवन वंडर्स पार्क, पटेल स्टेडियम, गांधी स्मृति उद्यान और झील के चारों ओर बने फूड कोर्ट को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। एनजीटी ने माना था कि वेटलैंड खत्म करने और मास्टर प्लान की अवहेलना कर इनका निर्माण किया गया था।
पूर्व में फूड कोर्ट को तोड़ा जा चुका है वहीं अब सेवन वंडर्स भी तोड़ा जा रहा है आगे गांधी स्मृति उद्यान और पटेल मैदान पर क्या करवाई होती है इसे भी देखा जाएगा।  लेकिन इतना जरूर है कि अजमेर की जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए स्मार्ट सिटी के नाम पर बर्बाद होते हुए अजमेर की जनता देख रही है और आंसू बहते हुए कोस रही है उनको जिन्होंने इस अजमेर की धरती के साथ ऐसा अन्याय किया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved