For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 108978438
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वास्तिक नगर में जलप्रलय से प्रभावित परिवारों को राहत देने में सरकार व प्रशासन कर रहा सिर्फ औपचारिकता |  Ajmer Breaking News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एडीए ने सेवन वंडर्स को युद्ध स्तर पर तोड़ने की कार्रवाई की शुरू |  Ajmer Breaking News: एयरफोर्स में कार्यरत अजमेर की 26 वर्षीय पुलकित टांक की गोली लगने से हुई मृत्यु, एयरफोर्स ने ससम्मान  तिरंगे ध्वज के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकरदिवंगत पुलकित को दी अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सभी शाखाओं में निकलेगा दिव्य पथ संचलन |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला, प्रशासनिक बैठक मे तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ़ दरगाह से मुल्क के नए नायब सदर सीपी राधाकृष्णन को बधाई |  Ajmer Breaking News: कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती पर  संगोष्ठी का हुआ आयोजन, कर्नल बैंसला का संघर्ष और विचार समाज के लिए सदैव रहेंगे प्रेरणा स्रोत- श्री भड़ाना  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोराज तालाब जलभराव पीड़ितों को बांटेंगे राहत राशि |  Ajmer Breaking News: स्वदेशी अपनाकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं कैडेट- देवनानी, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन |  Ajmer Breaking News: नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के अंतर्गत फसल विचार गोष्ठी का आयोजन , प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करना होगा- भागीरथ चौधरी  | 

अजमेर न्यूज़: टाटा पावर अजमेर की नैंसी आनंद ने रचा इतिहास: अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियाँ भी की फतह

Post Views 01

September 12, 2025

नैंसी ने अगस्त 2025 में अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) और यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5,642 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की।

टाटा पावर अजमेर की नैंसी आनंद ने रचा इतिहास: अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियाँ भी की फतह

अजमेर/लखनऊ, सितम्बर 2025: टाटा पावर अजमेर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPADL) में मानव संसाधन विभाग की प्रमुख नैंसी आनंद ने पर्वतारोहण में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। लखनऊ निवासी नैंसी ने अगस्त 2025 में अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) और यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5,642 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की। नैंसी ने दोनों शिखरों पर भारत का तिरंगा और टाटा पावर का ध्वज लहराकर देश और कंपनी का नाम रोशन किया।

नैंसी आनंद की इस उपलब्धि से महिला सशक्तिकरण को नया बल मिला है। कठिन मौसम, चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियाँ और सर्द हवाओं के बावजूद उनका साहस और समर्पण सभी के लिए मिसाल बना। टाटा पावर हमेशा से अपने कर्मचारियों, खासकर महिलाओं को उनके सपनों की उड़ान भरने के लिए प्रेरित करता है। कंपनी प्रबंधन ने नैंसी को पर्वतारोहण प्रशिक्षण तथा अभियान में हर तरह से सहयोग दिया।TPADL के सीईओ श्री सुनील कुमार शर्मा ने नैंसी की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, “नैंसी आनंद की सफलता हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनका साहस और संकल्प आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देता है कि सपने कठिन हों अथवा आसान, सही दिशा व सहयोग से पूरा किया जा सकता है।”नैंसी आनंद ने काम और जुनून के संतुलन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का नया मानदंड स्थापित किया है।



© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved