Post Views 01
September 9, 2025
उदयपुर। शहर में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जिला कलेक्टर नामित मेहता ने उदयसागर झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान कलेक्टर मेहता ने झील का जायजा लिया और अधिकारियों से इसकी भराव क्षमता के बारे में चर्चा की। इसके पश्चात वे झील के कैचमेंट एरिया के विभिन्न गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और बारिश के बाद की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि कुछ खेतों में पानी भर गया है, लेकिन समग्र स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved